Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
किसान मोर्चा ने की विधायक को हटाने की मांग

रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, विधायक विनोद चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं। बेहाल विधायक हटाओ, सिरपुर महासमुन्द बचाओ,हाईवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह के 371वें दिन 52 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर, दशरथ लाल सिन्हा,रूपसिंह निषाद, बिसरूराम ध्रुव,दिनेश यादव,कृष्ण कुमार साहू ने किया।

आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,उदयराम चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव,डेविड चंद्राकर, राधा बाई सिन्हा,नीरा बाई ध्रुव सरपंच,ननकुनिया पारधी,श्याम बाई ध्रुव एवं खेमिन साहू आदि ने संबोधित किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता डेविड चंद्राकर ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं प्लांट के अवैधानिक निर्माण को निरस्त कराने,विश्व धरोहर सिरपुर पर्यटन स्थल को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने,साथ ही अंचल की हरियाली और खुशहाली को सुरक्षित रखने के लिए विगत 12 माह से संचालित अखन्ड धरना सत्याग्रह को जब तक निर्माणाधीन उद्योग को शासन- प्रशासन निरस्त नहीं करती तब तक जारी रहेगा।

दशरथ सिन्हा ने कहा कि इतनी लंबी लड़ाई सफलतापूर्वक संचालित है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं और महिला किसानों के अनुशासन और धैर्य को श्रेय जाता है। साथ ही राज्य आंदोलनकारी किसान नेता अनिल दुबे के अनुभव एवं कुशल नेतृत्व का नतीजा है।

अशोक कश्यप ने कहा कि सत्याग्रह स्थल पर होली का त्योहार सादगी से दूसरे वर्ष भी मनाई जाएगी। साथ ही फाग गीत प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। प्रथम,द्वितीय,तृतीय टीम को राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, वेगेंद्र सोनवेर, छन्नूलाल साहू, अशोक ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, लालाराम वर्मा देंगे पूर्व प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग, किसान मोर्चा के प्रदेश संचालक मंडल के सदस्य स्व. हिम्मत ताम्रकार जी के याद में दिया जाएगा पुरस्कार।

फाग प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया गया है जिसमें उदयराम चंद्राकर,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,हेमसागर पटेल,डोमार सिंह ध्रुव,अलखराम साहू,परसराम ध्रुव, भुनेश्वर साहू आदि को शामिल किया गया है। राधाबाई सिन्हा ने कहा कि इस ऐतिहासिक धरना सत्याग्रह से हम लोगों को अनेकों सीख मिली है। जो हमारे भावी जीवन में काम आएगी। नीराबाई ध्रुव सरपंच ने कहा कि महासमुंद के जिला प्रशासन द्वारा उद्योगपति से दलाली के चलते कानून सम्मत धरना सत्याग्रह इतनी लंबी खिंच गई। इसका भी जवाब उच्च न्यायालय में उन्हें देना होगा।

https://theruralpress.in/2023/03/03/kisan-morcha-demanded-the-removal-of-the-mla/