Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
झाड़ फूंक के नाम पर नाबालिग से हैवानियत की हद पार…मुंह में डाला जलती लठ…फिर जो हुआ..पढ़िए पूरी खबर

मनीष सरवैया@महासमुंद। झाड़ फूंक के नाम पर तीन सेवादारों ने नाबालिग लड़की को अगवा किया। तंत्र मंत्र के नाम पर नाबालिग के मुंह में जलती लठ डाला गया। सेवादारों के प्रताड़ना से नाबालिग बुरी तरह घायल हो गई। मासूम की प्रताड़ना देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मासूम बच्ची को न्याय दिलाने सिन्हा समाज के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के बागबाहरा के जय गुरुदेव मानस आश्रम में एक मासूस नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार का, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बागबाहरा से तीन किलोमीटर दूर स्थित आश्रम में अभनपुर राजिम की कुमारी जागृति सिन्हा महिला सेवादार अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। जिसे कुछ शारीरिक परेशानी थी। जहां झाड़ फूंक किया जाता है। जागृति सिन्हा के परिजन जागृति को आश्रम छोड़ कर अपने घर वापस चले गए थे। जागृति सिन्हा आश्रम में रहना नहीं चाहती थी, जिसे जबरिया आश्रम के सेवादारों ने बंधक बना कर रख लिया था। 24 फरवरी को नाबालिक जागृति सिन्हा के साथ झाड़ फूंक तंत्र मंत्र के नाम पर तीन आश्रम के सेवादार नरेश पटेल, भोजकुमार साहू और राकेश दीवान ने मासूम लड़की के साथ हैवानियत की हद पर करते हुए झाड़ फूंक के नाम पर जलती हुई लकड़ी से हांथ पैर को बुरी तरह जाला दिया। दर्द से कराहती नाबालिग अपनी जान बचाने जब चिल्लाने लगी। तब तीनों सेवादारों ने नाबालिक लड़की के मुंह में आग की जलती लुट्ठी डाल कर बुरी तरह से मुंह को जला दिया। मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की के परिजन आश्रम पहुंचे। परिजनों ने बागबाहरा पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बागबाहरा पुलिस ने नरेश पटेल, भोजकुमार साहू और राकेश दीवान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 307,294,506,34 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

https://www.khabar36.com/in-the-name-of-exorcism-the-limit-of-inhumanity-crossed-with-a-minor/