Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू करने की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, लिखा – बीते वर्ष खरीदी में विलंब से किसानों को हुआ नुकसान

रायपुर. धान खरीदी 1 नवंबर से शुरु करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
किसानो को होने वाला नुकसान से अवगत कराया।

उन्होंने पत्र में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के हित में आपसे आग्रह पूर्वक मांग करती है कि 1 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी करें। छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर तक धान पक कर, कटकर तैयार हो जायेगी। किसान बमुश्किल एक पखवाड़े तक रुक सकते हैं। इसलिए 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जाना चाहिए। देर से खरीदी शुरू होने पर किसान समर्थन मूल्य से 5 से 6 सौ रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत पर धान बेचने विवश हो जाता है क्योंकि उसे धान कटाई, मिंजाई का पैसा देना होता है। लेनदार उसके सिर पर खड़े हो जाते हैं। किसान को भारी नुकसान से बचाने 01 नवंबर से खरीदी शुरू की जानी चाहिए।

हम आपको स्मरण कराना चाहते हैं कि आप पूर्व में ऐसा अनुभव करते रहे हैं कि 01 नवंबर से धान खरीदी होना चाहिए। आप पूर्व में इसकी मांग करते रहे हैं।अब विगत 4 वर्षों से आप शासन का संचालन कर रहे हैं, अब आपके पास अधिकार है। आप चाहे तो यह व्यवस्था लागू कर सकते है।

पिछले वर्ष यदि 01 नवंबर से धान खरीदी की मांग आपने स्वीकार कर ली होती तो किसानों का धान सही समय पर समर्थन मूल्य में खरीदा जा सकता था और किसानों की फसल पानी में बर्बाद होने से बच सकती थी। भविष्य में किसान बर्बाद न हों, इसके लिए 01 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने की नितांत आवश्यकता है।

आप निर्बाध धान खरीदी के लिए बारदाना का प्रबंध करने का कष्ट करें। अभी डेढ़ माह का समय शेष है। सभी तैयारियां सुनिश्चित करने यह समय पर्याप्त है।

महोदय, आपसे आग्रह है कि अन्नदाता किसान को नुकसान से बचाने की 01 नवंबर से धान खरीदी शुरू करें।

https://www.khabar36.com/demand-to-start-paddy-procurement-from-november-1/