Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
नाबालिग का अपहरण.दूसरे राज्य फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार..लड़की परिजनों के हवाले

बिलासपुर…. सरकंडा पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को दूसरे राज्य फरार होने से पहले ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद भी किया है। पूछताछ के दौरान नाबालिक लड़की ने बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाया है। पकड़े गए आरोपी का नाम किशोर सिंह राजपूत है। किशोर सिंह अटल आवास के पीछे अशोकनगर मुरूम खदान का रहने वाला है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी नाबालिक लड़की के परिजनों ने 15 सितंबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की 14 सितंबर को शाम 7:00 बजे बिना बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिक लड़की का कहीं पता नहीं चला। पुणे शक है कि नाबालिग लड़की को किसी ने भगा के अपने साथ ले गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के अपराध दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद नाबालिक लड़की के साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।

         मामले की जानकारी पुलिस कप्तान पारुल माथुर समेत आला अधिकारियों को दी गई। मुखबिर की सूचना और थाना प्रभारी सरकंडा की अगुवाई में 16 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर किशोर सिंह राजपूत को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान जानकारी मिली की अटल आवास मुरूम खदान निवासी किशोर सिंह नाबालिग लड़की को भगा कर दूसरे राज्य  फरार होने वाला था।

          पुलिस टीम ने किशोर सिंह के कब्जे से नाबालिक लडकी को बरामद किया। इस दौरान यह भी जानकारी मिली की किशोर सिंह नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाया था। आरोपी किशोर सिंह ने इस दौरान नाबालिक लड़की का दैहिक शोषण भी किया। पुलिस ने आरोपी किशोर सिंह को आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत गिरफ्तार किया। विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। नाबालिक लड़की को परिजनों के हवाले भी किया।

    आरोपी की धरपकड़ और नाबालिग लड़की को बरामद करने में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम साहू उप निरीक्षक सतनारायण देवांगन आरक्षक मुकेश शर्मा आरक्षक शिव जोगी और आशीष मिश्रा का विशेष और अहम योगदान रहा।

The post नाबालिग का अपहरण.दूसरे राज्य फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार..लड़की परिजनों के हवाले appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/abducted-a-minor-accused-arrested-before-absconding-to-another-state-girl-handed-over-to-relatives/