Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों में दिखा गौतम अडानी का जलवा, फिर बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति
ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों में दिखा गौतम अडानी का जलवा, फिर बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति

नेशनल डेस्क। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बिलेनियर लिस्ट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। एक बार फिर वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर दोनों लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें गुरुवार सुबह अडानी फोर्ब्स रियल टाइब बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने बर्नार्ड अर्नाल्ट को फोर्ब्स की लिस्ट में पछाड़कर अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में बुधवार को जहां गौतम अडानी टॉप लूजर रहे वहीं गुरुवार को टॉप गेनर।। उनकी संपत्ति में गुरुवार को 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट (कुल संपत्ति 149.5 अरब डॉलर) की संपत्ति में 4.5 अरब डॉलर की सेंध लग गई और वह दूसरे से फिर तीसरे स्थान पर आ गए। फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर 263.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क हैं। गुरुवार को उन्हें 8.3 अरब डॉलर का झटका लगा। दूसरे पर अडानी हैं, इनकी संपत्ति अब 154.7 अरब डॉलर हो गई है।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में गुरुवार को 1.13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब उनकी दौलत 145अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग की इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को एलन मस्क की संपत्ति में 8.31, जेफ बेजोस की संपत्ति में 1.28 अरब डॉलर की कमी हो गई। यहां बर्नार्ड अर्नाल्ट 133 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।

https://theruralpress.in/2022/09/23/gautam-adani-glory-was-seen-in-both-bloomberg-and-forbes-then-became-the-second-richest-person-in-the-world/