Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कहीं मेरी लोकप्रियता से घबराहट तो नहीं है, इसलिए बीजेपी के नेता दिल्ली जाने की बात कह रहे: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केरल और हिमाचल प्रदेश दौरे से वापस आज रायपुर लौट चुके हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों में जबरदस्त भीड़ भारत यात्रा को देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी रैली हुई। वहां मुख्य रूप से मुद्दा महंगाई बेरोजगारी और अग्निवीर का है। 5 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो वादे किए थे, वह अब तक पूरा नहीं कर पाई है। लोगों में बहुत नाराजगी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सबसे योग्य व्यक्ति बताए जाने पर कहा कि धरमलाल कौशिक जिस पद में थे वह पद भी नहीं बचा पाए। बृजमोहन अग्रवाल पिछले 20 सालों से नंबर 1 में लगे लगे हुए हैं। लेकिन आज तक पहुंच नहीं पाए। उनकी सलाह के लिए उनको धन्यवाद। मैंने पहले भी कहा इस मामले में बहुत जूनियर हूं। बहुत सारे वरिष्ठ नेता हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

भाजपा नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल की लोकप्रियता को स्वीकार किया,लोकप्रियता से कहीं घबराहट तो नहीं है इसलिए दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं। मतलब 2023 के चुनाव की हार को स्वीकार कर लिया। मैं उनको धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हार को स्वीकार तो किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह द्वारा फॉर्म भरने पर कहा कि कल नामांकन का आखरी दिन है कितने लोग भरते हैं देखिए जो आपके मन में कौतहूल है। वही मेरे मन में भी है कौन कौन फॉर्म भरते हैं। कौन-कौन नाम वापस लेते हैं यह भी देखना होगा। चुनाव हमारे पार्टी में हो रहा है यह लोकतंत्र का परिचायक है।भारतीय जनता पार्टी में पता नहीं चला नड्डा कब दोबारा अध्यक्ष बन गए।

हसदेव की कटाई पर सीएम ने कहा कि मैंने पहले जो बयान दिया था उस पर कायम हूं। मैंने एक लाइन पर कहा ना मैं अपनी बात पर कायम हूं। संघ की तुलना त्रेता युग के भगवान राम और कृष्ण कर रहे हैं ? भगवान राम ने तो सबको गले लगाया। चाहे केवट,जटायु , सबरी ,वानर उन्होंने सबको गले लगाया। और तो और रावण का वध हो गया तब अपने अनुज को ज्ञान लेने के लिए लक्ष्मण को रावण के पास भेजा। इस चरित्र में है क्या इन लोग? इनलोग युद्धक राम उसमें जो करुणा, दया ,प्रेम है उसको तो स्वीकार किया नहीं। कृष्ण ने सत्य के लिए लड़ाई लड़ी। धर्म के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने उसके लिए सब कुछ झोंक दिया। गीता जैसे उपदेश दिया। यह लोग किस रास्ते पर हैं।

दुर्ग जिले में हुई घटना पर सीएम ने कहा कि जो भी अपराधी है वह पकड़ा जाएगा। जो घटना घटी है उन से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जो अपराधी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

राज्यपाल के कर्मचारियों की कमी वाले बयान पर कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण मनी बिल को रोके हैं ऐसा है क्या?

https://www.khabar36.com/cg-is-there-anything-to-worry-about-my-popularity/