Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है , की यामादा इस दिन से जी20 की बैठक में लेंगे भाग.. 

जापान के उप विदेश मंत्री केंजी यामादा 1 मार्च से 3 मार्च तक जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली भारत का दौरा करने वाले हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

 

जापान के उप विदेश मंत्री केंजी यामादा 1 मार्च से 3 मार्च तक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली, भारत का दौरा करने वाले हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। यह फैसला जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी के अपने भारत दौरे को रद्द करने के बाद आयी है।

बता दें कि जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी बुधवार से भारत में शुरू हो रही G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हयाशी ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। इसके पीछे जापान की संसद में बजट को लेकर होने वाली चर्चा वजह बताई जा रही है।

विदेश मंत्री के न आने पर जापान में बढ़ गया था विवाद

जापान सरकार के इस रवैये के बाद से देश में ही विवाद शुरू होता दिख रहा था। जापानी मीडिया ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। जापान के एक्सपर्ट का कहना था कि जब जापान, चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत कर रहा है, ऐसे में जापान के विदेश मंत्री का जी20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेना जी20 देशों में गलत संदेश देगा।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग भी होंगे शामिल

नई दिल्ली की बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, चीन के विदेश मंत्री किन गैंग, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल होंगे।

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी G20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित करेंगे और वह विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात करेंगे।

भारत ने कई देशों को किया अतिथि के रूप में आमंत्रित

बता दें कि भारत ने इस बैठक में भाग लेने के लिए कई देशों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।  इन देशों में नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल हैं।

The post जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है , की यामादा इस दिन से जी20 की बैठक में लेंगे भाग..  appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/49672