नई दिल्ली 12 सितम्बर।वरिष्ठ नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।
श्री येचुरी लंबे समय से बीमार थे। उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था।गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। आज उऩका दोपहर लगभग तीन बजे निधन हो गया।परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया
इस बीच येचुरी के निधन के बाद पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। पार्टी ने इस मौके पर एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एम्स के डॉक्टरों के प्रति आभार जताया।
The post भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन appeared first on CG News | Chhattisgarh News.