भारतीय रेल निरंतर चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। भारतीय रेल आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करते हुए लगातार आधुनिक, तेज, सुरक्षित और समावेशी हो रही है। भारतीय रेल में रेल अधोसंरचनाओं का निरंतर विकास हो रहा है। भारतीय रेलवे, रेलवे के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुमूल्य योगदान दे रही है। देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय रेल का बहुत बड़ा योगदान है। टिकट बुकिंग से लेकर माल बुकिंग हेतु नई-नई तकनीकों का प्रयोग कर सरल एवं आसान बनाया गया है, जिसके फलस्वरूप भारतीय रेलवे ने माल लदान में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयात-निर्यात के लिए बड़े पैमाने पर रेलवे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी नें आज मंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को दी।
डीआरएम नें बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा 12.03.20204 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा जिनमे से भोपाल मंडल की निम्न लिखित कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा:
The post मण्डल कार्यालय में आयोजित मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता first appeared on .
The post मण्डल कार्यालय में आयोजित मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता appeared first on .