किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाए कांग्रेसी
राजनांदगांव। जब भाजपा की सरकार सत्ता में थी, तो विपक्ष के विधायकों का काम कभी नहीं रुका, विपक्ष के विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए जो मांगे रखी, उसे पूरा किया गया। हमने पूरे प्रदेश का विकास किया किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया। जबकि कांग्रेस की सरकार में पक्षपता पूर्ण रवैया अपनाया गया, खासतौर पर राजनांदगांव के साथ षड़यंत्र किया गया। विकास कार्यों को करना तो दूर कांग्रेसी अपने वादांे को भी पूरा नहीं कर पाए। कांग्रेस के द्वारा सुकुलदैहान मंे पुलिस चौकी बनाने, बैंक की शाखा खोलने और क्षेत्र में मनकी जलाशय का पानी पहुंचाने का वादा किया गया था,
जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। मनकी जलाशय से पानी लाना तो दूर सर्वे भी नहीं करा सके।
इसी तरह पूरे नांदगांव विधानसभा में विकास के कार्य ठप कर दिए गए। भूपेश बघेल की सरकार ने राजनांदगांव की जनता के साथ अन्याय किया है। यहां के विकास को षड़यंत्रपूर्वक पांच साल तक रोक कर रखा गया। हालात यह रहे कि नए कार्य तो दूर पहले के हुए कार्यों को भी संरक्षित रखने में कांग्रेस नाकाम रही। कांग्रेसी नांदगांव के स्टेडियम को पुताई तक तक नहीं करा सके। भाजपा की सरकार में नांदगांव के हुए विकास कार्यों का विस्तार करने के बजाए, यहां के सरकारी निर्माण से जुड़े विभागों को दूसरे शहरों में भेज दिया गया। पीडब्ल्यूडी, पाठय पुस्तक निगम, एडीबी के जैसे बड़े ऑफिस दुर्ग भेज दिए गए। अपने किए वादों से तो मुकर गए इसके विपरीत जनता की मांगे भी ठुकरा दी गयी। हालात यह है कि पिछले पांच में कांग्रेस सरकार ने राजनांदगांव में एक ऐसा कार्य नहीं किया जिसे वो गिना सके। राजनांदगांव के साथ हुए इस अन्याय का बदला यहां की जनता 7 नवंबर मतदान के दिन लेगी। सुकुलदैहान में रविवार को आयोजित सभा में बड़ी संख्या में मौजूद मतदाताओं को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने उक्त बाते कहीं और भारतीय जनता पार्टी को जीताने का आग्रह किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्हानें कहा कि नांदगांव के मतदाताओं के आशीर्वाद से डॉ रमन तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आपके प्रत्याशी के रूप में मै आपके बीच पहुंचा हू।ं श्री सिंह ने लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपील की। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने मंदिर में माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाआंे ने डॉ रमन सिंह का स्वागत किया। घोटाला ही घोटला, अब खिलेगा कमल ही कमल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया तो कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। महिला मतदाताआंे को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच साल तक घोटाला ही घोटाला किया। गौठान में 1300 करोड़, गोबर में 290 करोड़, षराब में 2000 करोड़ और कोयला में 500 करोड़ का घोटाला किया गया। पीएससी में डिप्टी कलेक्टर के पद 50-50 लाख में बेचे गए। इस घोटाले वाली सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो गयी। इन घोटालों का असर चुनाव में दिखेगा और बस्तर से लेकर सरगुजा तक कमल ही कमल खिलेगा। सभा में डॉ रमन सिंह ने कहा कि 40 दिन बाद प्रदेश में सरकार बदल जाएगी और एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर कांग्रेस की सरकार के घोटालों की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगें उनको उनके किए की सजा मिलेगी। उन्होनें मतदाताओं से कहा कि दिल्ली में नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है। प्रदेश और राजनांदगांव के समुचित विकास, खुशहाली और तरक्की के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।
सरकार बनते ही पहले दिन स्वीकृत होगें 16 लाख आवास: डॉ रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को मंच से बड़ी घोषणा की उन्होनें कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पहले दिन प्रदेश के 16 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिया जाएगा। श्री सिंह ने मतदाताओं को बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने केन्द्र से मिली 16 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति को अटका दिया है, जिसकी वजह से लाखांे परिवार योजना से वंचित हो गए। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की साथ ही इन आवासों की स्वीकृति मिल जाएगी और इसके साथ ही 16 लाख परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हो जाएगा ।
The post राजनांदगांव : न खुली पुलिस चौकी, न मनकी जलाशय से पानी मिला appeared first on .