Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : माया शर्मा बनी शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष

राजनांदगांव। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत द्वारा अनुशंशित प्रदेश जिला एवं शहर अध्यक्षों की सूची प्रदेश महिला कांग्रेस को अध्यक्षा व सांसद फूलो नेताम के निर्देश पर जारी की गई है। जिमसें राजनांदगांव शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व पार्षद माया शर्मा को नियुक्त किया गया है।  श्रीमति माया शर्मा पूर्व से ही कांग्रेस में जुड़ी कार्यकर्ता है एवं आजाद चौक से पूर्व पार्षद भी रह चुकी है। श्रीमति शर्मा राजनांदगांव श्री माडवाडी गोड़ ब्राम्हण की महिला मंडल अध्यक्ष भी है।
श्रीमति माया शर्मा ने कहा कि महापौर श्रीमति हेमा देशमुख सहित अन्य सभी वरिष्ठजनों के मागदर्शन से आज मुझे यह दायित्व मिला है। कांग्रेस के विचारों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं लाभान्वित कराने का कार्य करूंगी।

पूर्व पार्षद माया शर्मा को शहर जिला राजनांदगांव शहर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर महापौर हेमा देशमुख, शहर अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, अन्त्य व्यवसायीय वित्त विकास निगम अध्यक्ष धनेश पाटिल, खादी एवं ग्राम उद्योग के सदस्य किशन खंडेलवाल, पयर्टन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, संनिर्माण कर्मकार मंडल वीरेंद्र चौहान एवं अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष हाफिज खान, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया , कुतुबुद्दीन सोलंकी, सिंधी एकेडमी बोर्ड के सदस्य अशोक पंजवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शारदा तिवारी, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव सहित अन्य गणमान्य सामाजिक एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माया शर्मा के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित किया इस नियुक्ति से महिला कांग्रेस में उत्साहवर्धन तेज हो गया एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुलारी साहू एवं प्रतिमा बंजारे ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की।

The post राजनांदगांव : माया शर्मा बनी शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=70528