Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
लग्जरी बस में लगी आग, 11 यात्री जिंदा जले

नासिक 8 अक्टूबर 2022। लग्जरी बस में आग लगने से 11 यात्रियों की जिंदा जल कर मौत हो गयी। वही कई घायल है। घटना तड़के सुबह नासिक-औरंगाबाद हाइवे पर घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि 11 यात्री जिंदा जल गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बस यवतमाल से मुंबई आ रही थी। बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। बस जब नासिक -औरंगाबाद हाइवे पर सुबह 5 बजे के लगभग पहुँची थी तभी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। घटना के वक्त कई यात्री सो रहे थे और चलती बस में आग लगने से उन्हें बचाव का कोई मौका नही मिल पाया। तुरंत ही 11 यात्रियों की जल कर मौत हो गयी तो वही कई घायल हो गए। घायलों को आस पास के निजी व सरकारी अस्पतालों में पहुँचाया गया।

हादसे के बाद नासिक- औरंगाबाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बंद हो गया था। अभी मृतकों की भी शिनाख्त नही हो पाई है। कई लोग घायल है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है।

https://npg.news/exclusive/lagjari-bus-me-lagi-aag11-yatri-ginda-jle-1233528