Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
शुक्रवार राशिफल: वृष, धनु राशि वालों की शारीरिक और मानसिक सेहत रहेगीं अच्छी, इन्हें लड़ाई-झगड़े से रहेना होगा सतर्क… जानें आज का राशिफल

Astro- ‘शांति सुमन’

NPG NEWS I  सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं.

आज का पंचांग :

आज 22 सितंबर 2022 शुक्रवार

तिथि – -त्रयोदशी तिथि 02:31 AM तक उपरांत चतुर्दशी

नक्षत्र -मघा 03:50 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग- साध्य

राहुकाल -10:49 AM से 12:19 PM तक

चन्द्रमा – चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा ।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज आज का दिन कार्यसफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी आपसे पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

आज का शुभ रंग – हरा

आज का मंत्र- आज कौवा को दाना दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज आज लंबे समय की योजनाओं को पूरा करेंगे। परिवारजनों के साथ माहौल तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से लाभ मिलेगा। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक को प्रेम मन लगेगा, कुछ को पार्टनर की तालाश रहेगी। जो आज पूरा हो सकता है। नौकरी व बिजनेस ठीक रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें। सर्दी बढ़ रही है संभल के रहना होगा।मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज गरीबों पैसा देकर जरूरत पूरा करें

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक के लिए आज तनाव और परेशानी से मुक्त रहेगा। कुछ देर या बाधा होने के कारण विलंब होगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। बिजनेस में भागीदारों से संभलकर रहें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार करके सेहतमंद बने रहें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज के दिन दांपत्यजीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा। समाज की बातों को जातक अनदेखा करेंगे तो अच्छा रहेगा। कानूनी दांवपेंच से बचें। जातक आज नए काम ना शुरु करें। आज के दिन जातक उर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में परिवार का सहयोग रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज के दिन जातक सेहत का ख्याल रखने की चेतावनी है। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। जो मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा। नौकरी व बिजनेस में काम बिगडेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज गरीबों को लड्डू बांटे

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज के दिन किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहे। क्रोध पर संयम रखना होगा। लेकिन दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। बिजनेस में अधिकारीयो का प्रोत्साहन उत्साहवर्धक होगा।नौकरी पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण माहौल रहेगा

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक गौ सेवा से पुण्य कमायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज के दिन जातकों को आत्मविश्वास से काम सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में भी बुद्धि से काम लेंगे। जिसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उन से लाभ भी होगा

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज तुलसी का पत्ता खाएं तो सेहत बढ़िया रहेगी।।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज के दिन यात्रा पर जाने का योग हैं। दोस्तों से लाभ मिलने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जातक को लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। दोपहर के के बाद मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ कजाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक मन बेचैन रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- आज भिखारियों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले साहित्य और कलात्मकता के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए शुभ है। परिवार के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। विरोधियों की वजह से संघर्ष होगा। ऑफिस अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतें। अपने से बड़ों का सम्मान करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन परेशानी व तनाव रहेगा। जातक को माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना होतो आज बचें। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में वृद्धि होगी। जातक के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।ऑफिस व बिजनेस में कुछ खास नहीं होने वाला है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र आज 11 घी का दीपक जलायें।

https://npg.news/exclusive/shukrawar-rashifal-vrsh-dhanu-rashi-valon-ki-sharirik-or-manasik-sehat-rahegin-achchhi-inhen-ladai-jhagde-se-rahena-hoga-satark-janie-aaj-ka-rashifal-1232982