Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
संस्कारधानी में महाकाल चंद्रमौलेश्वर की शोभायात्रा की रहेगी धूम

नितिन खोब्रागढे@राजनांदगांव। शुक्रवार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पहले शहर के महाकाल भक्तों ने महाकाल चंद्रमौलेश्वर जी की शोभायात्रा एवं पगड़ी यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए समिति के संयोजक पवन डागा, नीलू शर्मा ने बताया कि यह नगर जिले का बहुत बड़ा आयोजन होगा। स्वास्तिक बैण्ड पार्टी, राऊत नाचा, आदिवासी नृत्य, नंदी में सवार होके भगवान भोलेनाथ की झांकी दुर्ग जिले के कलाकारो की भव्य झाँकी ब्रह्मा, विष्णु, महेश, माताजी, शिवगण, भूत-प्रेत, अधोरी, भजन गायक अभ्यास यादव राजनांदगांव झांझ, डमरू, ढोल के साथ बाबा चन्द्र मौलेश्वर (महाकाल) पालकी यात्रा नगर भ्रमण डी.जे., झाँकी, पगड़ी और भगवान शिव की विशाल झाँकी समस्त कलाकार सेवक दुर्ग संभाग छत्तीसगढ़ से है। शुक्रवार महाशिवरात्रि समय 3 बजे से नंदई कुंआ चौक से बसंतपुर थाना, सदर बाजार से भारत माता चौक से गंज लाइन से भरकापारा, काली माई मंदिर, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, हमाल पारा, गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, महाकाल चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, इंद्रा नगर, नंदई चौक से मोहारा, सिंगदई, हल्दी, महाकाल मंदिर सिंघोला में समापन होगा। महाकाल सेवा इस यात्रा के दौरान नाचते गाते हुए चलेगी।

डागा व शर्मा ने आगे बताया कि इस शोभायात्रा के पहले महाकाल मंदिर महाशिवरात्री 8 मार्च व 9 मार्च की महापूजा, 8 मार्च दिन शुक्रवार सुबह 2:30 भगवान महाकाल का महारुद्राभिषेक, सुबह 4:00 बाबा को भस्म अर्पण व आरती, सुबह 5:00 श्रृंगार आरती, दोपहर 3 बजे भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप पालकी में नगर भ्रमण को निकलेंगे | शाम 7 बजे संध्या आरती रात्रि 9 बजे से महा अभिषेक, प्रातः 4 बजे तक सुबह 5:00 बजे बाबा का सेहरा दर्शन आरती 9 मार्च शनिवार भस्म आरती, दोपहर 2 बजे साल में एक दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती है। प्रेस वार्ता में महाकाल भक्त के प्रमुख पवन डागा, नीलू शर्मा, दीपक चौहान, कमल सोनी, लक्ष्मण लोहिया आदि उपस्थित थे।

https://khabar36.com/the-procession-of-mahakal-chandramouleshwar-will-be-celebrated-in-sanskaardhani/