Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
होर्डिंग्स से PCC अध्यक्ष का चेहरा गायब..3 कांग्रेसियों को कारण बताओ नोटिस..3 दिन में देना होगा जवाब..होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई..?

बिलासपुर—जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि तीनो व्यक्ति जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी की हैसीयत रखते हैं। 20 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का हार्डिंग्स से चेहरा गायब पाया गया। ऐसा किया जाना दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। तीनों को भेजे गए नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

                                    जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के आदेश पर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने कांग्रेस पदाधिकारी संयुक्त महामंत्री बण्टी रवान, राजवर्धन सिंह और फारूख खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि 20 नवम्बर को शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पी. एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया,सह प्रभारी, सासद सप्तगिरी शंकर उल्का ने शिरकत किया। 

                     शहर में जगह जगह नेताओं के स्वागत में तीनो नेताओं ने फ्लैक्स और होर्डिग्स लगाया। होर्डिंग्स में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का फोटो नहीं लगाया गया। जबकि अन्य अतिथि और स्थानीय नेताओं की फोटो होर्डिंग्स में है। जबकि सभी को मालूम है कि व्यवस्थानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की फोटो लगााया जाना अनिवार्य है। बावजूद इसके पीसीसी अध्यक्ष की फोटो को होर्डिंग्स में नही लगाया गया। फ्लैक्स के प्रकाशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों का जानबूझकर उल्लघन किया गया है। 
 
                इससे सप्ष्ट  होता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत संगठन के पदाधिकारियों में भ्रम और गुटबाजी का वातावरण तैयार किया जा रहा है। तीन दिन के अन्दर कारण बताओं नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तीनो नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

The post होर्डिंग्स से PCC अध्यक्ष का चेहरा गायब..3 कांग्रेसियों को कारण बताओ नोटिस..3 दिन में देना होगा जवाब..होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई..? appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/pcc-presidents-face-missing-from-hoardings-3-congressmen-will-have-to-give-show-cause-notices-3-days-to-reply-will-there-be-disciplinary-action/