Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रविवार राशिफल: मेष, वृष, तुला, वृश्चिक राशि वालों को हर काम मे मिलेगी सफलता, होगा लाभ…मकर, मीन राशि वालों को रहेगी शारीरिक पीड़ा, जानिए अपना राशिफल

Astro- ‘शांति सुमन’

NPG DESK I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 18 सितंबर 2022 रविवार

तिथि – अष्टमी तिथि 04:33 PM तक फिर नवमी

नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा 08:02 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

योग- व्यातीपात

राहुकाल – 04:53 PM से 06:24 PM तक

चन्द्रमा – चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के काम से दूर रहने में भलाई है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

आज का शुभ रंग – हरा

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज शत्रु पराजित होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा, लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। खेती के काम में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। इस राशि के जिन लड़को का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। वृश्चिक राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। मकर राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।

https://npg.news/exclusive/ravivar-rashifal-mesh-vrish-tula-vrishak-rashi-walon-ko-har-kam-me-milegi-safalta-hoga-labh-makar-meen-rashi-walon-ko-rahegi-sharirik-pida-janiye-apna-rashifal-1232804