Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए ली समीक्षा बैठक,नही चलेगी लापरवाही,गड़बड़ी पर कार्रवाई

नारायणपुर-कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए व्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित कार्यों को पूरी गंभीरता से करने कहा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मसाहती पट्टा के किसानों का पंजीयन कराकर धान बेचने हेतु प्रोत्साहित भी करें।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता और आवश्यकता की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-सफाई, कम्प्यूटर की व्यवस्था, धान का बारिश से बचाव की व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा।

इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का फेरबदल करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति के ऑपरेटरों की भी बैठक लेकर आवश्यक निर्देश देने कहा। इसके साथ बैठक में विगत वर्ष की अपेक्षा धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों की जानकारी, समिति स्तर पर आवश्यक तैयारी, परिवहनकर्ता से अनुबंध की स्थिति, धान खरीदी में संभावित संवेदनशील मामले, संवेदनशील खरीदी केन्द्र तथा संवेदनशील स्टाफ की पहचान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए अवैध धान परिवहन पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेंद्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार, खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना, प्रबन्धक श्री प्रतीक अवस्थी, उप संचालक कृषि श्री बी एस बघेल, जिला विपणन अधिकारी श्री टी आर निषाद तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में धान खरीदी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क और कन्ट्रोल रूम होगा स्थापित
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम और हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए है। कन्ट्रोल रूम की शुरूआत धान खरीदी कार्य के पूर्व किया जाएगा।

पंजीकृत रकबे से संतुष्ट नही होने पर रकबे में कर सकते हैं सुधार-
बैठक में कलेक्टर ने पंजीकृत रकबे के सम्बंध में जानकारी ली। प्रबन्धक श्री प्रतीक अवस्थी ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत किसान अगर अपने रकबे में संशोधन या पंजीकृत रकबे से संतुष्ट नही है तो अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर अपने रकबे का संशोधन करवा सकते हैं। रकबे में संशोधन हेतु सबंधित किसान को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।

धान खरीदी हेतु शुरू किये जायेंगे 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र:-
खरीफ विपणन वर्श 2022-23 के लिए किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले में 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र कन्हारगांव, कुकड़ाझोर, गढ़बेंगाल, सोनपुर और कोहकामेटा में शुरू किये जायेंगे। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने इन सभी 5 नवीन धान खरीदी केन्द्रों में कार्य करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति, किसानों के लिए छाया, बारदाना, पेयजल सहित अन्य सभी तैयारियों समयपूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

The post कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए ली समीक्षा बैठक,नही चलेगी लापरवाही,गड़बड़ी पर कार्रवाई appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/collector-took-review-meeting-for-the-preparations-for-the-purchase-of-paddy/