Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Surya Grahan 2022 Diwali: दिवाली पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जानिए समय, सूतक काल और राशियों पर पडने वाले प्रभाव

NPG DESK I  साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले 24 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। ग्रहण के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी। सालों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग पड़ रहा है, जिसमें सूर्य ग्रहण के दिन पहले दीपावली और अगले दिन गोवर्धन पूजा होगी।

ग्रहण का समय और सूतककाल

सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर शाम 04:23 बजे से शुरू होकर शाम 06:25 बजे तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल 05:28 बजे और मोक्ष 06:25 बजे होगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन ग्रहण का राशियों पर ग्रहण के शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

संतान को लेकर सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण और विवाद से दूर रहें। पैसों की तंगी और काम में धन हानि के आसार हैं। जातक को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेट दर्द की समस्या से दो चार हो सकते हैं।

वृषभ राशि

सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। ग्रहण के दौरान इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें इसके अलावा धन हानि की भी आशंका है।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शुभ नहीं होगा। आपको अनावश्यक खर्चों के कारण धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी समय अनुकूल नहीं रहेगा।

कर्क राशि

ऑफिस या व्यवसाय में सजग रहें,विरोधी हानि पहुंचाएंगे। विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन संबंधी परेशानी खत्म होगी। कोई डील या निवेश में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातक का धर्म-कर्म में मन लगेगा। धन लाभ, नौकरी और संतान सुख मिल सकता है। दिया हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सेहत के लिए बाहर जानें से पहले अहतियात बरतें।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण का आपके आय में कमी आ सकती है, जिससे कि आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस दौरान कोई नया कार्य शुरू करने से बचें।

तुला राशि

सूर्य ग्रहण इन राशि के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। इस दौरान मन अशांत और भयभीत रहेगा।

व्यापार व नौकरी में लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक और सेहत से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अकस्मात धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।

धनु राशि

किसी भी काम में निवेश से लाभ मिलेगा। धन लाभ, करियर , शिक्षा में आपार सफलता की संभावना है। लेकिन शारिरीक- मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। घर परिवार में भी किसी की बीमारी हताश करने वाली है।

मकर राशि

धन की हानि हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें और सेहत को लेकर सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है।

कुंभ राशि

ग्रहण के बाद इस राशि के जातक को विशेष सावधानी की जरूरत होगी। दान और ईश्वर का ध्यान करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातक को लाभ होगा।दांपत्य व प्रेम संबंधी जीवन में प्यार बना रहेगा। व्‍यापार में थोड़ा झटका लगने की संभावना भी रहेगा।

https://npg.news/corporate/surya-grahan-2022-diwali-diwali-par-lag-raha-surya-grahan-june-sutak-kaal-aur-rashiyo-par-padne-wali-prabhav-zodiac-sign-effected-solar-eclips-1233563