Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Til Ke Tel Laga kar Nahane Se Fayde: तिल के तेल से नहाने के क्या फायदे हैं? जानते हैं अगर नहीं तो यहां करें क्लिक

Til Ke Tel Laga kar Nahane Se Fayde:; 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा। इस त्योहार से जुड़ी कई परंपराये हैं तो हमारे लिए फायदेमंद है। इस दिन नदियों में स्नान तिल गुड़ का दान और सेवन साथ ही तिल से नहाने की भी परंपरा है। तिल के तेल का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी है। इस तेल से स्नान करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। साथ ही यह सर्दियों की परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। बेजान स्किन में तिल का तेल जान डालता है।इसके अलावा तिल के तेल से नहाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। जानते है मकर संक्रांति पर तिल के तेल से नहाने के क्या फायदे हैं?

खिली खिली त्वचा

सर्दी के मौसम में स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। इन परेशानियों को दूर करने में तिल का तेल काफी मददगार होता है। तिल के तेल से स्नान करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। साथ ही आपको ड्राईनेस से छुटकारा मिल सकता है।

टेंपरेचर बैलेंस करता है

तिल के तेल से नहाने से शरीर का तापमान संतुलित होता है। इस तेल से शरीर सर्दियों में गर्म रहता है। बढ़ती सर्दी में अक्सर लोग ठंड की चपेट में आ जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में तिल का तेल प्रभावी रहता है। तिल के तेल से स्नान करने से शरीर का तापमान बाहरी वातावरण के साथ संतुलन स्थापित कर पाता है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपके शरीर का तापमान संतुलित रहे तो आप नियमित रूप से इस तेल से स्नान कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं।

तनाव को कम करता है तिल

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल चुकी है। हर कोई भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है। ऐसे में तिल का तेल आपकी परेशानी को कम कर सकता है। तिल के तेल से नहाने से आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही यह आंखों के तनाव को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप सिरदर्द से जूझ रहे हैं तो तिल के तेल से मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ पहुंचेगा। साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम हो सकता है।

आपको जोड़ों का दर्द है तो आप तिल का तेल से अपने घुटनों की मालिश कर सकते हैं। इसका एंटीइंफ्लेमेटी गुण हड्डियों के सूजन व दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका फैटी एसिड हड्डियों के बीच लचीलेपन को बढ़ाता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

डैंड्रफ से निजात मिलता है

सर्दियों में अधिकतर लोगों को बालों से जुड़ी परेशानी जैसे- डैंड्रफ, झड़ते बाल, सफेद बालों इत्यादि का सामना करना पड़ता है। ऐसी परेशानियों को दूर करने के लिए तिल के तेल से स्नान करें। यह तेल आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या कम करने में मददगार है। साथ ही इससे स्कैल्प का रूखापन भी दूर हो सकता है। इसके अलावा सफेद बालों की परेशानी को कम करने में भी तिल का तेल फायदेमंद है।

https://npg.news/health/til-ke-tel-laga-kar-nahane-se-fayde-til-ke-tel-se-nahane-ke-kya-fayade-hain-janate-hain-agar-nahin-to-yahan-karen-click-1236678