Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
वार्ड क्रमांक 27 उपचुनाव परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी की जीत, कांग्रेसियों ने माना..

नितिन@रायगढ़ । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 में सम्पन्न हुए नगरीय उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरिता ठाकुर ने 266 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस वार्ड में कुल 1739 मत पड़े थे। आज हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर को 865 मत मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी को 599 वोट मिले। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182, बसपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी इनोसेंट को 57 तो वही जोगी कांग्रेस प्रत्यशी रोमा राय को मात्र 13 मतों से ही संतोष करना पड़ा। नोटा में भी 6 मत पड़े है। चुनावी वर्ष में हुए इस उप चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। खास कर कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व में इस वार्ड से कांग्रेस की संजना शर्मा पार्षद निर्वाचित हुई थी। उनके निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उप चुनाव हुआ।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस ने भी अपना पूरा दमखम लगाया था। बावजूद इसके कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। अपनी जीत पर भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर ने इसे जनता की जीत बताया। सरिता ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की और वार्ड के जनता की यह जीत है।

भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने जीत के पीछे की असली वजह यह बताई कि शहर और राज्य की जनता कांग्रेस के चार सालों के शासन काल में भारी भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। बीते दिनों कांग्रेस के नेता ने खुद कहा था कि निगम की कांग्रेस सरकार सिर्फ कमीशन खोरी और दलाली में लगी है। इस तरह भ्रष्टाचार में गले तक डूबी कांग्रेस से जनता का भरोसा उठ चुका है।

चुनाव परिणाम के सामने आते ही जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने हार की समीक्षा की बात कही साथ ही यह भी स्वीकारा कि कांग्रेस में जमकर भीतरघात हुआ है। पार्टी इसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करेंगी।।

https://www.khabar36.com/raigarh-ward-number-27-by-election-result-declared/