Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
भारत आज बड़े सपने को पूरा करने में सक्षम  : पीएम मोदी 

मुंबई।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस कर रहा है। मोदी ने मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि दुनियाभर में भारत के बारे में सकारात्मक रूख है क्योंकि सभी जानते हैं कि देश अपनी ताकत और क्षमता के बल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है और देश अपने आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बेहतर प्रगति कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज उद्घाटन की गई परियोजनाओं से मुंबई को अपने जीवन स्तर में सुधार करने और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को बदलने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा कि मुंबई का विकास कुछ समय के लिए धीमा हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सत्ता में आने के बाद तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गरीबों के कल्याण के लिए उपलब्ध धन का दुरूपयोग किया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था जब हम सिर्फ गरीबी की बात करते थे और दूसरे देशों से पैसे मांगते थे।

https://theruralpress.in/2023/01/20/india-today-is-capable-of-fulfilling-big-dreams-pm-modi/