Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Weekly Current affairs: इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

Weekly Current affairs: 26 जनवरी को देश का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में क्रिस हिपकिंस ने शपथ ली। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। सप्ताह भर की ऐसी सुर्खियाँ आपको हमारे काॅलम की इस कड़ी में पढ़ने के लिए मिलेंगी जिसे खासकर प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।

2. “इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन” पुस्तक अश्विन फर्नांडीस ने लिखी है।

3. ओडिशा के अस्का पुलिस स्टेशन को 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चुना गया है।

4. नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाईजेशन ने भुवनेश्वर में सबसे बड़ी मानव लाल रिबन श्रृंखला बनाई।

5. भारत का पहला ऑनलाइन गेमिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मेघालय में स्थापित किया जाएगा।

6. इंगर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के रूप में चुना गया है।

7. हाल ही में आयोजित हुई ढाका मैराथन 2023 में स्टेनली क्रिप्रोटिच बेट (पुरुष वर्ग में) चैंपियन बने हैं।

8. जम्मू कश्मीर सरकार अपने पहले ‘सरस मेले 2023’ की मेजबानी करेगी।

9. पंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस परियोजना शुरू की है।

10. लक्ष्मण रावत ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता है।

11. हाल ही में जारी ग्लोबल ‘फायर पावर इंडेक्स 2023’ में भारत चौथे स्थान पर रहा है।

12. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 23 जनवरी को नई दिल्ली में ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव निष्ठा’ पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की।

13. थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीता।

14. हाल ही में ओडिशा में ‘अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया गया। यह अग्रणी शिल्पकारों, संस्कृति और कला के प्रति उत्साही लोगों का अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन सम्मेलन है।

15. भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास AMPHEX – 2023 का आयोजन किया।

16. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त को नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) के रूप में नियुक्त किया गया है।

वे वर्तमान DGCA प्रमुख अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद 28 फरवरी, 2023 को DGCA प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

17. भारतीय नौसेना ने 23 जनवरी को पांचवीं कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी वागीर को शामिल किया।

18. विदेश मंत्रालय ने 23 जनवरी को तीसरे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया।

19. हाल ही में अमेरिका में स्थित कैलिफोर्निया में चीनी नववर्ष के उत्सव पर मोंटेरे पार्क में भारी गोलाबारी की घटना हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई।

20. भारत श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम का समर्थन करने वाला पहला देश बना है।

21. भारत ‘फ्रेंडशिप पाइपलाइन’ के माध्यम से बंग्लादेश को डीजल की आपूर्ति करेगा।

22. भारतीय और मिस्र की सेना के विशेष बलों के बीच होने वाले युद्ध अभ्यास का नाम “साइक्लोन” है।

23. नेटफ्लिक्स के CEO ‘रीड सेस्टिंग्स’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

24. इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल फाइनल ‘अन सियंग’ ने जीता है।

25. ए. के. सीकरी ‘शूटिंग विश्वकप 2023’ के प्रशासक नियुक्त हुए हैं।

26. राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।

27. हर साल शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।

28. भारत की रेणुका सिंह को ICC इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 नामित किया गया है।

29. पर्यटन मंत्रालय लाल किले में छह-दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” का आयोजन कर रहा है।

30. ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा को वर्ष 2022 के लिए ICC विमेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

31. भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

32. RRR फिल्म का साॅन्ग ‘नाटू नाटू’ ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है।भारत की फिल्मों ने 95वें एकेडमी अवार्ड्स में 3 नामांकन प्राप्त किये हैं।आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ के अलावा ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है।

33. भारत में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

34. न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में क्रिस हिपकिंस ने शपथ ली है।

35. केंद्र सरकार ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए भारत के एकमात्र नामांकन के रूप में अहोम साम्राज्य के चराइदेव ‘मैदाम’ को चुना है।यह नामांकन पेरिस में यूनेस्को कार्यालय में जमा किया जाएगा।

36. दिल्ली में ‘100 डेज टू बीट प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया गया है।

37. ‘ममानी मोहोत्सव’ लद्दाख में आयोजित किया जा रहा है।

38. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाया गया।

39.’SCO फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन मुंबई में किया जाएगा।

40. गोवा एयरपोर्ट ने ‘बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट’ का अवॉर्ड जीता है।

41. भरत भास्कर को IIM अहमदाबाद का निदेशक नियुक्त किया गया है।

42. ब्राजील की सरकार ने यानोमानी क्षेत्र में ‘मेडिकल इमरजेंसी’ की घोषणा की है।

43. यूएस के राष्ट्रपति ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया के मानवाधिकार राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।

44.शामलभाई बी पटेल को ‘अमूल’ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

45. हाल ही में भारत ने 13वीं अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की अध्यक्षता ग्रहण की है।

46. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। इस साल अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाज़ा गया।

47. 26 जनवरी को देश का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया था।

48. गणतंत्र दिवस पर बनाए गए गूगल डूडल को अहमदाबाद, गुजरात के कलाकार ‘पार्थ कोथेकर’ ने तैयार किया। इस डूडल की खास बात यह है कि हाथ से पेपर काटकर इसको बनाया गया है। इसमें देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली झांकी को चित्रित किया गया है।

49. हर साल अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस या इंटरनेशन कस्टम डे 26 जनवरी को मनाया जाता है।

50. हाल ही में ऑरेंज फेस्टिवल 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन कोहिमा में किया गया।

51. हाल ही में उत्तर भारत के सबसे बड़े तैरते सोलर प्लांट का उद्घाटन चंडीगढ़ में किया गया है।

52. भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ की सफल टेस्टिंग की गयी है। इसका विकास IIT मद्रास की इनक्यूबेटेड फर्म JandK ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड (जंडकोप्स) द्वारा किया गया है।

53. हाल ही में भारत की उपाध्यक्षता में FAO (खाद्य कृषि संगठन) के 12 वें सत्र का आयोजन रोम में किया गया।

54. हाल ही में यूनेस्को ने ओडेसा, यूक्रेन को विश्व विरासत स्थल में शामिल करने की घोषणा की।

55. सांस्कृतिक सहयोग के लिए भारत और मिस्र ने पांच वर्षो के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

56. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नेशनल लोजिस्टिक्स पोर्टल (मरीन) का उद्घाटन किया।

57. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने इसरो के आदित्य L1प्रोजेक्ट के लिए, ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ पेलोड का निर्माण किया है। यह इसरो को सौंप दिया गया है। इसे सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा जायेगा।

58.भारतीय कवि-राजनयिक अभय कुमार को ‘ब्राजील के साहित्य अकादमी’ के संबंधित सदस्य के रूप में चुना गया है।

59. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ 12 चीतों को भारत लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

60. नरेश लालवानी को मध्य रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वे भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1985 बैच के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं।

61. पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आज़म ने मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नैट साइवर (Nat Sciver) को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

62. हाल ही में भारत की पहली नेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक (iNCOVACC) को लांच किया गया।यह देश की पहली नेज़ल कोविड-19 वैक्सीन है इसका निर्माण भारत बायोटेक ने किया है।

63. भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी को अमेरिकी एयर फ़ोर्स में सेना ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड पर नियुक्ति के लिए नामित किया गया है।

64. हाल ही में केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण हेतु ‘U-WIN’ पोर्टल को लॉन्च किया।

65. 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित किया जाएगा।

66. हाल ही में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 500 आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन किया।

67. हर साल डाटा गोपनीयता दिवस 28 जनवरी को मनाया जाता है।

68. केंद्र सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित स्मारक मित्र योजना के तहत 1,000 स्मारकों को उनके रखरखाव के लिए निजी क्षेत्र को सौंपेगी।

69. 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुई।

70. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘एयरो इंडिया 2023’ के लिए एंबेसडरों के गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।

71. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वीर गाथा 2.0 के 25 विजेताओं को सम्मानित किया।

72. टाटा ट्रस्ट्स ने सिद्धार्थ शर्मा को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अपर्णा उप्पलुरी को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया।

73. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ प्रभा अत्रे को पंडित हरिप्रसाद चौरसिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

74. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में बेलारूस की अरीना सबालेंका चैंपियन बन गई हैं। महिला एकल के खिताबी मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को हराया।

75. हाल ही में सरकार ने ओप्पो इंडिया कंपनी के साथ मिलकर “साइबर संगिनी” कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की है।

76. राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया गया है।

77. हर साल विश्व कुष्ठ दिवस जनवरी महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। जो इस साल आज यानि 29 जनवरी को मनाया जाएगा।

78. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

79. ओडिशा में चल रहे वर्ल्ड कप हाॅकी 2023 का फाइनल आज जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा।

80. खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण का आयोजन मध्य प्रदेश में कल यानि 30 जनवरी से किया जाएगा।

https://npg.news/exclusive/weekly-current-affairs-is-saptah-ki-pramukh-rashtriya-antar-rashtriya-ghatnayein-1237270