Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
न चोरी डकैती कर पाए, न किसानों को तोड़ पाए, रमन सिंह के बयान पर सीएम ने साधा निशाना, बोले – रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानूप्रतापुर के लिए हुए रवाना हो चुके हैं। जाने से पहले हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा हुई। सावित्री मंडावी के निमंत्रण पर वहां की ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार व्यक्त करने जा रहा हूं।

2023- 24 के केंद्रीय बजट पर मख्यमंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसानों की तो आय दुगनी हुई नहीं पर फर्टिलाइजर की सब्सिडी 22 प्रतिशत कम कर दी गई। एलपीजी की सब्सिडी में 75 प्रतिशत की कमी की गई। मनरेगा में 32 प्रतिशत और किसान सम्मान निधि में 12% की कमी। प्रधानमंत्री कृषि संचार सिंचाई सहायता कार्यक्रम में 17 और अल्प सब्सिडी में 21% की कमी की गई। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

कुल मिलाकर यह बजट किसान मजदूर निम्न वर्ग और आम लोगो के लिए निराशा जनक बजट है।

अडानी ग्रुप के शेयर गिरने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सवाल इस बात का है मैने कल ही शंका जाहिर की थी कि जितने भी कर्मचारी के एनपीएस है जिसके 3 मैनेजर है। आज सभी अखबारों ने इसे उठाया है कि एनपीजी की सभी राशि LIC में गई है उस पैसे का क्या हुआ। इनका 8 लाख करोड़ रुपया डूबने की वजह से अब इसका घाटा सीधे कर्मचारियों को होगा। भारत सरकार को स्योर करना चाहिए की कर्मचारियों का पैसा उन्हें मिलेगा। देशभर के कर्मचारी जो स्टेट सर्विस में हैं। इससे उन्हें सबसे झटका लगा है। भाजपा अच्छे दिन आयेंगे के नारे लगवाकर वोट तो लोगों से डलवा लिए पर अब क्या….???

बैंक ने सबका साथ तो ले लिया पर विकास किसका हुआ…???? पर इस बारे में सदन में चर्चा होनी चाहिए यह देश की जनता का विषय है। इस पर जांच भी करवानी चाहिए। इतना बड़ा झटका किसी कंपनी को कभी नहीं लगा था जितना अभी लगा है। धान की बंपर खरीदी पर सीएम का बयान सामने आया है। 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी गई है। जो भाजपा के शासन काल में की गई खरीद की दुगुनी है। धान , कोदो,कुटकी रागी और गन्ने की फसल में लगातार वृद्धि हुई है। भाजपा ने आय दुगुनी किए जाने की बात कही थी। यदि आय दुगनी हुई है तो छत्तीसगढ़ में हुई है। और ये आंकड़े ही बता रहे है की छत्तीसगढ़ में खेती लाभ का धंधा है इसलिए बेरोजगारी दर कम आ रहा है।

रमन सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि वो चोरी डकैती तो कर नहीं पाए। किसानों को तोड़ नहीं पाए। रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें। पुरंदेश्वरी पहले ही कह चुकी है की वह छोटा चेहरा भी नहीं है। मुझे जानकारी मिली है कि 14 विधायक बचे हैं। उन्हे भी टिकट मिलने के कोई आसार नहीं है। रमन सिंह अब तक अपने बेटे को तो टिकट दिला नहीं पाए। रमन सिंह अपने टिकिट की चिंता करें।

कुपोषण पर सीएम की प्रतिक्रिया सामने आई है। बड़ी चुनौती ये है कि कुपोषण केवल भोजन के कारण नहीं आता। बल्कि साफ सफाई भी इसमें महत्वपूर्ण है। अगर पेट में कृमि है तो खाना अंग में लगेगा ही नहीं। जिसकी वजह से कुपोषण से बच्चो को बचाया नहीं जा सकता।

हम लगातार इसपर काम कर रहे हैं. हमने भोजन के मामले में गरम भोजन देने का फैसला लिया है अब जनजागरण की भी आवश्यकता है। इसलिए हमने हाट बजार क्लीनिक योजना जैसी कई योजनाएं लागू की है।

राम चरित मानस पर सीएम ने कहा कि बात रामायण और राम के बारे में है राम को किसी भी रूप में देखा जा सकता है। मरा मरा भी बोलेंगे तो राम राम बोल ही लेंगे।

रामायण को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म ग्रन्थ के सूक्ष्म से सूक्ष्म तत्व को भी विचार करके ग्रहण करना चाहिए। जो आज आपके लिए जरूरी है। पर वाद विवाद करना गलत है।

हर किसी के लिए हर बात सही नहीं हो सकती है। इन मामलों पर जो भी विवाद पैदा किए जा रहे हैं। वह केवल वोट के लिए किए जा रहे हैं। 2023 और 24 चुनाव नजदीक है इसलिए ये सारे विवाद हो रहे हैं। सभी को अपनी वोट की चिंता है।

अविमुक्तेश्वरानंद दौरा रामचरित की प्रतियां जलाए जाने को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप पर कहा कि उसका कारण यह है कि उन्हें यह सूट कर रहा है। मौर्य को भी सूट कर रहा है और योगी आदित्यनाथ को भी सूट कर रहा है। दोनो के वोट के लिए यह बहुत बढ़िया है और इस बीच केवल जनता पिसती है। और मूल मुद्दे से ये भटक जाते हैं।

https://www.khabar36.com/neither-theft-could-commit-dacoity-nor-farmers-could-be-robbed/