Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
PM Modi ने मुंबई को दी 2 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, मुंबई से सोलापुर और शिर्डी के बीच चलेगी ट्रेनें

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें पहला वंदे भारत ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच चलेगी और दूसरा मुंबई से साईनगर शिर्डी के बीच चलेगी। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होंगी, क्योंकि एक वंदे भारत मुंबई से साईं धाम शिरडी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। पीएम मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। Mumbai Vande Bharat Train

वहीं प्रधानमंत्री ने मुंबई में बहुत से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से सबको सुविधा मिलेगी। रेलवे के लिए यह क्रांति है। वंदे भारत आधुनिक भारत की तस्वीर है। 17 राज्य के 108 जिले बंदे भारत ट्रेन से जोड़ें गये हैं. मुंबई के लोगों का जीवन आसान बना दिया है। PM Modi Mumbai Visit

उन्होंने आगे कहा कि आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। ये मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों को हमारी भक्ति के केंद्रों से जोड़ेंगी। इससे कॉलेज जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोगों, किसानों और भक्तों को लाभ होगा। आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

https://theruralpress.in/2023/02/10/pm-modi-gifted-2-vande-bharat-trains-to-mumbai-trains/