Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Valentine’s Day 2023: 14 फरवरी को ही क्यों नहीं मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें वजह

Valentine Day History: फरवरी का महीना शुरु होते ही ज्यादातर लोग वेलेंटाइन वीक का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं वेलेंटाइन डे (Valentine day) को स्पेशल बनाने में भी लोग कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 फरवरी को यू ही वेलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता है। इस दिन वेलेंटाइन डे मनाने के पीछे बुहत खास महत्व है। जिसकी वजह एक संत से जुड़ी हुई है।

वेलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है। जिसके चलते दुनिया भर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। खासकर कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे काफी स्पेशल होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने की असली वजह और इस दिन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

वेलेंटाइन डे का इतिहास
वेलेंटाइन डे की कहानी रोम के एक संत पर आधारित है। जिनका नाम संत वेलेंटाइन था। दरअसल 270 ईसवी में रोम के राजा क्लाउडियस प्रेम के बिल्कुल खिलाफ थे। वहीं किंग क्लाउडियस लव मैरिज का भी पुरजोर विरोध किया करते हैं। क्लाउडियस का मानना था कि, प्रेम को बढ़ावा देने से रोम के सैनिकों का ध्यान भंग होने लगेगा। जिससे रोम की सेना कमजोर हो जाएगी। यही कारण था कि किंग क्लाउडियस ने सैनिकों के शादी करने पर भी पाबंदी लगा दी थी।

संत वेलेंटाइन की कहानी
किंग क्लाउडियस जहां एक तरफ प्रेम के विरोधी थे। तो वहीं दूसरी तरफ संत वेलेंटाइन प्रेम का खुलकर प्रचार किया करते थे। इसी कड़ी में संत वेलेंटाइन ने ना सिर्फ क्लाउडियस की विचारधारा को गलत ठहराया बल्कि राजा के खिलाफ जाकर कई शादियां भी करवाई। जिसके चलते किंग क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को फांसी की सजा सुना दी और 14 फरवरी के दिन ही संत वेलेंटाइन को फांसी दे दी गई थी। जिसके बाद इस दिन को रोम सहित पूरी दुनिया में प्यार का दिन कहा जाने लगा और विश्वभर में वेलेंटाइन डे मनाने का प्रचलन शुरु हो गया।

वेलेंटाइन डे की शुरुआत
वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से की गई थी। दुनिया का पहला वेलेंटाइन डे 496 में मनाया गया था। जिसके बाद 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वेलेंटाइन डे घोषित कर दिया। तब से हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रुप में रोम सहित पूरी दुनिया में बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं रोम के कई शहरों में 14 फरवरी को सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाता है।

https://theruralpress.in/2023/02/13/why-is-valentine-day-not-celebrated-only-on-february-14/