Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Rashifal 16 February 2023: सिंह-कन्या राशि वाले किसके चमकेंगे सितारे, जानिए आज का राशिफल सेहत-बिजनेस के कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 16 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 16 February 2023-: आज का पंचांग- 16 फरवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि- एकादशी 02:49 AM, Feb 17 तक
  • आज का नक्षत्र-मूल 10:53 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा
  • आज का करण-बव और बालव
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग–वज्र
  • आज का वार-गुरुवार

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आप आज स्वभाव में आज झुंझलाहट रहेगा। जो दोपहर के बाद सामान्य होगा।परिवार के साथ यात्रा संभव है। आज घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे तो खर्च बढेगा। बच्चों का ध्यान रखें नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। कहीं से शोक की खबर मिल सकती है।

आज का शुभ रंग – बैंगनी

आज का मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज खुशी और गम दोनों रहेगा। जातक को धन लाभ की संभावना बन रही है। जातक का स्वास्था अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे।आज जातक जिस काम की शुरूआत करेंगे उसमें सफलता पाएंगे।यात्रा पर जाने की संभावना है। परिवार के साथ मांगलिक आयोजन करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- ऊं राम रामाय नम:।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा, लेकिन जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में भी भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। जातक को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। समाज में आज मान-सम्मान बढ़ेगा।आभूषण की खरीदारी के लिए बेहतर है या फिर घर की जरूरत पर खर्च करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र – ऊं हनु: हनुमनते नम:।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज नौकरी में परेशानी होगी,लेकिन व्यवसाय अच्छा चलेगा।किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा।साथ ही धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे।चेहरे पर मुस्कान हर काम का सकारात्मक परिणाम देने के लिए काफी है।

आज का शुभ रंग-पीला

आज का मंत्र- ॐ शिवाय नमः ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले के लिए आज परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। मां लक्ष्मी का आशीवार्द लेकर काम करेंगे तो काम बनेगा। प्यार और रोमांच से भरा दिन जीवनसाथी के साथ रहेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या प्रमोशन हो सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र-  ऊं सूर्याय: नम: ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन दोस्तों से मुलाकात करेंगे जो लाभवर्धक रहेगा।जातक को आज व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ खुश रहेंगे, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां लगी रह सकती है। बाहर जाने से बचें और घर में ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। नौकरी में सहयोगियों से अनबन हो सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- ॐ नमः शिवाय।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। किसी की बातों में आने से बचें। परिश्रम करेंगे तो लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सहयोगात्मक रवेया रखें।दिमाग तेज चलेगा। हर परेशानी को चुटकियों में दूर कर देंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज ऊं राम रामाय नम:।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले के लिए आज जातक में आत्मविश्वास कम रहेगा। काम की वजह से स्थानान्तरण हो सकता है। व्यवसाय में मुनाफा और सम्मान दोनो मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।समाज में पहचान मिलेगी। सितारे बुलंदियों पर रहेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज रसोई में मन लगेगा, इससे परिवार को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज नौकरी वाले लोगों को उच्च अधिकारियो से सहयोग मिलेगा और प्रमोशन भी हो सकता है। बच्चों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा रहेगा और जीवनसाथी कोई उपहार या सम्मान दें सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र-ॐ नमो भगवते रुद्राय:।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन जातक की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।जिसकी वजह से भविष्य में लाभ होगा।पुरानी बातों को किसी की मदद देने या लेने में न आने दें।व्यवसाय और नौकरी में उन्नति की संभावना है। किसी दूसरों की बातों में आने से बचें।

आज का शुभ रंग-सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज का दिन भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आज पूरी तरह से फोकस होकर काम करेंगे तो कई बेहतरीन मौके हाथ लगेंगे। किसी से भी विवाद करने से बचें। जातक को आज परिवार का सहयोग मिलने का योग है। साहित्यकार लेखकों और कलाकारों को योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा । सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातक किसी से भी लेन-देन से बचें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज ऊं भाष्कराय नम:।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले के लिए आज यात्रा करनी पड़ सकती है। माता पिता से संपति मिल सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक अपनी जुबान पर लगाम दें। अगर आप पत्रकार है तो लेखन के लिए अच्छा दिन है। जातक के परिवार में खुशनूमा माहौल रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

https://npg.news/rashifal/16-february-2023-aaj-ka-love-rashifal-guruvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-aaj-ka-dainik-rashifal-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-thursday-16-february-2023-rashifal-in-hindi-1237858