Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
लोग शांति से मना सके होली, इसलिए शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अनिल गुप्ता@दुर्ग। जिले में होली के दौरान हुड़दंग करने वालो की खैर नहीं होगी। आम जन मानस होली के त्यौहार शांति पूर्वक मना सके। इसके लिए आज पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल हुऐ। फ्लैग मार्च से दुर्ग पुलिस के द्वारा इस बात का साफ संकेत दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति त्यौहार के दौरान शांति भंग करेगा। तो पुलिस उसके विरुद्ध शक्ति के साथ कार्यवाही करेगी।

भिलाई के कोतवाली थाना मैदान से निकाली गई ,इस फ्लैग मार्च से पूर्व दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने होली ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को निर्देशित किया की। रंग के भंग में त्यौहार के बहाने, पुरानी दुश्मनी निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे। इसके अलावा दुपहिया वाहन में यदि तीन सवारी कोई करता है। तो उसके वाहनों को जप्त किया जाए। फ्लैग मार्च में पुलिस के सैकडो जवान और अधिकारी शामिल हुऐ। और जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुऐ हुदंगियो को इस बात का संदेश दिया है। कोई भी त्यौहार में कानून व्यवस्था को खराब करेगा। या फिर शांति को भंग करेगा। तो उसके विरुद्ध शक्ति के साथ कार्यवाही कि जायेगी। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा है, की होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। शांति के साथ लोग अपना त्यौहार मनाए। किसी भी तरह से कोई विवाद न करे। अन्यथा पुलिस विवाद या माहौल खराब करने वालो को बख्सेगी नही। उन्होंने बताया की 1200 के बल को 65 सेक्टरों में बाटा गया है।

होली त्यौहार को लेकर कई फिक्स प्वाइंट बनाए है। जिसमे असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। इसके अलावा पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहनों से लगातर पेट्रोलिंग करते रहेंगे। इसके अलावा बाज स्कैवड और लाठी चार्ज दस्ता भी विशेष रूप से मुस्तैद रहेगा। सभी जवान लाठी और हथियारों से लैस रहेंगे। जिसके कारण उम्मीद है, की पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण दुर्ग जिले के लोग इस बार शांति और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना सकेंगे।

https://www.khabar36.com/that-why-police-took-out-flag-march-in-the-city/