Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 21March 2023: 12 राशियों के बिजनेस,सेहत व परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा दिन , जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

  • आज का पंचांग : आज 21 मार्च मंगलवार
  • तिथि-अमावस्या तिथि 10:53 PM तक उपरांत प्रतिपदा
  • आज का नक्षत्र-पूर्वभाद्रपदा 05:25 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
  • आज का करण-चतुष्पद , नाग और किस्तुघन
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग- शुक्ल
  • आज का वार-मंगलवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज खुशियों से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक सेहत भी अच्छी रहेगी।जातक को आज के हर काम में सफलता मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मायके से भी लाभ व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। दोस्तों या जीवनसाथी के यात्रा पर जाएंगे।

आज क्या न करें- आज तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें

आज का मंत्र-आज काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएंगे तो अच्छा होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले सेहत से परेशान रहेंगे। परिवार के साथ विवाद खड़े हो सकते हैं।घर में माहौल खराब और लड़ाई-झगड़े वाला रहेगा। आज जातक के लिए दिन मनहुसियत से भरा रहेगा। इसका असर ऑफिस या बिजनेस के काम पर पड़ा।

आज क्या न करें- आज माता-पिता का अनादर न करें तो अच्छा रहेगा

आज का मंत्र-आज 2 कपूर बेडरूम में बिस्तर के पास छुपा कर रखेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन लाभदायक रहेगा। इसकी वजह से परिवार में खुशियां दोगुनी होगी। संतान या जीवनसाथी की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। दोस्तों से हुई मुलाकात खुशी देगी। शादी योग्य लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। बिजनेस शुरू करने लिए बेहतरीन दिन है।

आज क्या न करें- आज उधार देने से बचें

आज का मंत्र- गणेश जी को दुर्वा चढ़ायेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन बिजनेस में लाभ देने वाला है। ऑफिस में जातक पर बॉस का कृपा होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में मां के साथ खुशियां बांटेंगे जो अच्छा रहेगा। आज धन संपत्ति – मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

आज क्या न करें-आज मांस-मदिर से बचें।

आज का मंत्र- आज घर में चांदी का कछुआ रखेंगे तो धन वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। अधिकारियों की अप्रसन्नता काम मे रुकावट का कारण बनेगी। सेहत मध्यम रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन रुक जाएगा। प्रेम संबंधों में बात बिगड़ेगी ।

आज क्या न करें-आज देर रात पार्टी करने से बचें।

आज का मंत्र- गणेश जी की पूजा करें।।

आज का शुभ रंग- हरा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक वाणी पर संयम रखना जरूरी है। किसी नए काम की शुरुआत न करें और गुस्से का ध्यान रखें। परिवार के साथ विवाद के कारण दुख होगा। आज किसी भी यात्रा पर न जाएं और ना ही वाहन चलाएं। नौकरी व बिजनेस में मौन रहे नहीं तो काम बिगड़ेगा।

आज क्या न करें- आज किसी से चुगली न करें।

आज का मंत्र- आज शिवाष्टक का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक खुशी का दिन रहेगा। यात्रा के योग हैं। आज जातक मनोरंजन साधनों व कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। सेहत अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। बच्चे खुशियां देंगे। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ खुशियों से भरा रहेगा।

आज क्या न करें- आज ज्यादा या देर तक सोने से बचेंय़

आज का मंत्र- घर में हवन करेंगे तो बीमारी से दूरी बनेगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक एनर्जेटिक होगा। कुछ दोस्तों से सतर्क रहे, आपके प्रयासों के असफल कर सकते हैं। ऑफिस में में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र से दोस्ती प्रणय संबंध में वृद्धि का कारण बनेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी। बिजनेस में आंख ना मूंदे।जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें।

आज क्या न करें- बिजनेस मेंलापरवाही से बचेंय़

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें। नहीं तो लड़ाई-झगड़े की संभावना बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखे। धन के लेन-देन में भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत खराब हो सकता है।खान-पान में भी संयम बरतें। परिवारजनों से मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेम संबंध से दूर रहें।

आज क्या न करें- आज मांस-मदिरा से बचेंय़

आज का मंत्र-काले रंग के कुत्तों को रोटी खिलाएँ।

आज का शुभ रंग-हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज मानसिक रुप से हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बहनों व परिवार से घनिष्टता बढ़ेगी। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।

आज क्या न करें-आज किसी से कटु वचन न बोले।

आज का मंत्र- आज हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज घर में परिवार के साथ अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने से सहेत पर असर पड़ेगा।नींद पूरी ना होने से बेचैनी रहेगी।आज किसी काम से अपयश मिलेगा। संभलकर रहें। वाहन से दूरी बनाकर चले। ऑफिस में मन लगे ना लगे काम करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। प्रेम में अलगाव की स्थिति है।

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज तुलसी और बेलपत्र का उपयोग पूजा में करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सावधान रहें। काम न बने या सफलता न मिले तो हताश न हो। गुस्से पर संयम रखें। संतान के संबंध में चिंताग्रस्त रहेंगे। आज कोई यात्रा न करें। बिजनेस में नुकसान होगा। ऑफिस में सामान्य दिन रहेगा। जीवनसाथी व परिवार के साथ काम से काम रखें तो सबकुछ सामान्य रहेगा।

आज क्या न करें- आज किसी भी लेट नाइट पार्टी से बचें तो अच्छा रहेगा

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-21march-2023-aaj-ka-rashifal-mangalvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-tuesday-21-march-2023-rashifal-in-hindi-1239130