Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 23 March 2023: नवरात्रि का दूसरा दिन किस राशि के लिए शुभ, किस राशि के लिए अशुभ, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग : आज 23मार्च गुरुवार

तिथि-प्रतिपदा 08:20 PM तक उसके बाद तृतीया

आज का नक्षत्र-उत्तर भाद्रपद 03:32 PM तक उसके बाद रेवती

आज का करण-बव और बालव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग- ब्रह्म

आज का वार-गूरुवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज संवेदनशील व भावुक होंगे। जिससे मन में स्नेह का गुबार उठेगा। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति रहने वाली है। कल्पना शक्ति से सृर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पडेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे

आज क्या न करें- आज लेन-देन से बचें।

आज का मंत्र-आज मां दुर्गा की विधिवत पूजा और व्रत करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जिसके कारण किसी की भावना को चोट लग सकती है। आज सेहत से परेशान रहेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज पर आज काम न करें। मानसिक उग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें।

आज क्या न करें- आज पैसे का ख्याल रखें।

आज का मंत्र-आज मां दुर्गा के 108 नामों का निरंतर जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन रिश्तेदार व मित्रों के साथ मुलाकात से खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना से लाभ मिलेगा।हर काम को जातक आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी व बिजनेस में अनुकूल वातावरण रहेगा। और साथियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा।

आज क्या न करें- आज उधार देने से बचें

आज का मंत्र- मां दुर्गा की पूजा करें और समृद्धि की कामना करें।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन बच्चों के मन में प्यार की छलक देखेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेट- सौगात मिल सकते हैं व उनके साथ दिन खुशी में बिता सकेगें। स्वादिष्ट भोजन एवं परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा

आज क्या न करें-आज लहसून-प्याज का त्याग कर दें।

आज का मंत्र- आज मां शैलपुत्री की पूजा व व्रत करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन कोर्ट- कचहरी में सावधानी बरतें। मन किसी बात को लेकर दुखी होगा। उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी में संयम रखें। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी अच्छे पैकेज पर मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा।

आज क्या न करें-आज क्रोध करने से बचें

आज का मंत्र- नौ दिनों की नवरात्रि करेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक खाने- पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।

आज क्या न करें- आज देर रात पार्टी करने से बचें।

आज का मंत्र- आज सूर्य भगवान की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन में नाम कमाएंगे। बिजनेस में प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। जातक के लिए अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करे। संतान से मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे।धन खर्च होगा।

आज क्या न करें- आज सेहत का ख्याल रखें

आज का मंत्र- आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख मिलेगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज पा सकेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।।

आज क्या न करें- वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का मंत्र- आज घर में कलश स्थापित करें और पूजा करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज घर, परिवार व व्यापार क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आनंददायक समय बितेगा। परिवार बच्चे व पत्नी के साथ ज्यादा निकटता बनाएंगे। महिला मित्र से विशेष लाभ मिलेगा।। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए अच्छा समय व लाभ प्राप्ति वाला होगा। अविवाहितो के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।

आज क्या न करें-आज संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

आज का मंत्र-आज घर में शमी व तुलसी कै पौधा घर लाएं।

आज का शुभ रंग-हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया रास्ता खुलेगा। अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का सानिध्य पाएंगे। स्वभाव में ज्यादा भावुकता व कामुकता रहेगी। दोस्तों पर खर्च होगा।

आज क्या न करें-आज किसी से कटु वचन न बोले।

आज का मंत्र- आज माता रानी को लाल फूल चढ़ायें।

आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज बिजनेस के कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यश बढ़ेगा। स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल होगा। नौकरी में भी साथियों का साथ मिलेगा। तन एवं मन से खुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा।

आज क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें

आज का मंत्र- आज मां दुर्गा के बीज मंत्रों का जाप करें

आज का शुभ रंग- लाल।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा निवेश से मिलनेवाले पैसे में वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए प्रणय का योग है। विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। रोजगार में नया अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

आज क्या न करें- आज गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे

आज का मंत्र-लाल वस्त्र या छाता का दान करें, नौकरी संबंधी परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-23march-2023-aaj-ka-rashifal-guruvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-thursday-23-march-2023-rashifal-in-hindi-1239174-1239215