Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 31March 2023: मेष से मीन तक इन राशियों की चमकेगी तकदीर, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 31  March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

आज की तिथि-तिथि-दशमी 01:58 AM, Apr 01 तक

आज का नक्षत्र-पुष्य 01:57 AM, Apr 01 तक

आज का करण -गर और वणिज

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग- सुकर्मा

आज का वार-शुक्रवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

आज क्या न करें- आज विवाद से बचें।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला।


वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिन से स्वीकर करेंगे। हालांकि, अति-उत्साह से बचने की कोशिश कीजिए। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखें

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग – भूरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

आज क्या न करें-आज झूठ न बोले।

आज का मंत्र- आज  पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

आज क्या न करें- आज  वाहन न चलाएँ 

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है. प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

आज क्या न करें- आज शराब का सेवन करें।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

आज क्या न करें-आज  नया कपड़ा  किसी को न दें।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज के दिन  घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे।सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

आज क्या न करें- आज  शराब के सेवन से बचें

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपके लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें. समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

आज क्या न करें- आज  वाणी पर संयम रखें।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है यह और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

आज क्या न करें- आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

आज का मंत्र-आज  हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आज का दिन धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

आज क्या न करें- आज  दोस्तों से मारपीट न करें।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक के लिए आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं. आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।।

आज क्या न करें-आज  सात्विक खाना खाएँ

आज का मंत्र- आज  नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज के लिए जातक बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।


आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-31-march-2023-aaj-ka-rashifal-shukravar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-friday-31-march-2023-rashifal-in-hindi-1239534