Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Rashifal 18 February 2023: 12 राशियों के लिए खास रहेगा महाशिवरात्रि का राशिफल , किसका बदलेगा भाग्य, किसका बिगड़ेगा काम

Aaj Ka Rashifal 18 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 18 February 2023-: आज का पंचांग- 18 फरवरी 2023 का पंचांग

तिथि- त्रयोदशी 08:02 PM तक उसके बाद चतुर्दशी

आज का नक्षत्र-उत्तराषाढा 05:42 PM तक उसके बाद श्रवण

आज का करण-वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग–वरीयान

आज का वार-शनिवार

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें।आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी और व्यापारिक निवेश भी लाभकारी रहेगा। साथी के साथ आप हंसी-खुशी अपना समय व्यतीत करेंगे।

आज क्या न करें- घर में आज लौह सामानों का खरीदारी से बचें।

आज का मंत्र- शिव जी के  १०८ नामों का स्मरण लाभ देगा।

आज का शुभ रंग – हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा।आपके परिवार में संतुलन कायम रहेगा लेकिन मित्रों से अनबन हो सकती है, इस मामले में संभलकर रहें।

आज क्या न करें- आज माता-पिता से विवाद करने से बचें।

आज का मंत्र-  शिवचालीसा का पाठ करें अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग – पीला

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।आप अपने सामाजिक दायित्व अच्छे से पूरे कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन किसी प्रकार का कर्ज ना लें और ना ही दें।

आज क्या न करें-आज घर में प्याज-लहसून न बनायें।

आज का मंत्र- आज रुद्राष्टकम का पाठ करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – नारंगी

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज अपने लक्ष्यों को पाना आपके लिए आसान होगा। आज आपका व्यापार और अधिक बढ़ेगा। आज अपने जरुरी कामों की ओर ध्यान दें। आज आप कुछ अनजान लोगों की मदद कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आप के संबंध बहुत मधुर होंगे।आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।आपने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं आज उनके सफल होने का दिन है।

आज क्या न करें- आज फ्लर्टिंग से बचें तो अच्छा है।

आज का मंत्र- चंद्र मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।आज उनके सफल होने का दिन है। आप अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाने में सफल रहेंगे,  आपके परिवार को भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

आज क्या न करें- आज घर से किसी को खाली हाथ न लौटने दें।

आज का मंत्र- आज शिवरात्रि की पूजा और व्रत करें अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग – गुलाबी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है।

आज क्या न करें- किसी से किया वादा तोड़ेंगे।

आज का मंत्र-शिव मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करें और विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ काम लें। अत्यधिक क्रोध करने से बचें वरना आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

आज क्या न करें- आज मांस मदिरा के सेवन करने से बचेंय़

आज का मंत्र- आज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।।

आज का शुभ रंग – नीला

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें

आज क्या न करें- बच्चों के साथ किया वादा न तोड़ें।

आज का मंत्र- आज मां पार्वती और शिवजी की साथ में पूजा करें।

आज का शुभ रंग -पीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन अत्यंत शुभ है और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके किए गए प्रयास शाम तक रंग ले आएंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है शत्रुओं के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से काम करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल जाएगा।

आज क्या न करें-  तामसिक भोजन से बचें।

आज का मंत्र- शिवाभिषेक करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह आप मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें।

आज क्या न करें- घर में किसी अपने से झूठ न बोले।

आज का मंत्र-आज महा शिवरात्रि का व्रत करें।।

आज का शुभ रंग – केसरिया

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। गणेश जी को लड्डू खिलाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।दूसरों के प्रति आप उदार रवैया रखेंगे। हर स्थिति में आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। यात्रा पर जाना सुखद रहेगा।

आज क्या न करें-किसी को चोट देने से बचें।

आज का मंत्र- आज शिव मंदिर जाये लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए।

आज क्या न करें- आज घर में लहसून प्याज का इस्तेमाल न करें।

आज का मंत्र-महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

https://npg.news/rashifal/18-february-2023-aaj-ka-rashifal-shanivar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-aaj-ka-dainik-rashifal-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-saturday-18-february-2023-rashifal-in-hindi-1237935