Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 February 2023: 12 राशियों के जीवन में खुशहाली रहेगी या बदहाली, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 21 February 2023-: आज का पंचांग- 21 फरवरी 2023 का पंचांग

तिथि- प्रतिपदा 09:04 AM तक उसके बाद द्वितीया 05:57 AM, Feb 22 तक

आज का नक्षत्र-शतभिषा 09:00 AM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद

आज का करण-बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-सिद्ध

आज का वार-मंगलवार

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है।

आज क्या न करें- आज नकारात्मक सोच से बचे।

आज का मंत्र-बहते जल में तिल प्रवाहित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी पड़ेगी।किसी जरुरतमंद को कुछ गुप्तदान करें।

आज क्या न करें- आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

आज का मंत्र-आज घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग – हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आज परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा,लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। 

आज क्या न करें-आज जातक जीवनसाथी के साथ बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पशुओं की पूरे दिन सेवा करें। लाभ मिलेगा।

आज क्या न करें- आज पुराने मित्रों को अनदेखा न करें।

आज का मंत्र- माँ लक्ष्मी को कमल पुष्प चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग – हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। काम की वजह से घूमना फिरना पूरे दिन लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा। निजी संबंधों मे अलगाव की स्थिति है। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें- आज किसी अनजान पर विश्वास न करें।

आज का मंत्र- आज सूर्य को लाल चंदन के साथ जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग – लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

आज क्या न करें-यात्रा से बचें तो अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। बिजनेस में रुचि बढ़ेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

आज क्या न करें- आज देर रात पार्टी करने से बचें

आज का मंत्र- आज हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

आज का शुभ रंग – नीला

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज  मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दें। चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ से वंचित रहेंगे। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं।

ज क्या न करें- किसी दोस्त को गणेश जी की मूर्ति देने से बचें।

आज का मंत्र- आज मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|

आज का शुभ रंग -लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन परिवार के साथ धार्मिक काम करेंगे है। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।

आज क्या न करें- आज किसी से दोस्ती करने से बचें।

आज का मंत्र- गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

आज का शुभ रंग – पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज बल में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा

आज का शुभ रंग – केसरिया

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। आज पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें।

आज क्या न करें-आज यात्रा से बचें

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग – भूरा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज धनलाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में सफल होंगे और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है,धोखा खा सकते हैं। दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें।

आज क्या न करें- आज मीठा खाने से बचें।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग – पीला

https://npg.news/rashifal/21-february-2023-aaj-ka-rashifal-mangalvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-aaj-ka-dainik-rashifal-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-tuesday-21-february-2023-rashifal-in-hindi-1238051