Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: मंगलवार को इन राशियों के जातक प्यार का करेंगे इंतजार या साथी से होगा मनमुटाव, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 28February 2023-: आज का पंचांग- 28 फरवरी 2023 का पंचांग

तिथि- नवमी 04:18 AM, Mar 01 तक

आज का नक्षत्र-रोहिणी 07:20 AM तक उसके बाद मॄगशिरा

आज का करण-गर और वणिज

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग- वैधृति

आज का वार-मंगलवार

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक घर में सुख शांति और खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा। पैसे जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च करेंगे। घर में माता-पिता किसी भी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जो आपके खिलाफ है उनको अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। मायके से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में प्यार के चक्कर में ना पड़े।

आज क्या न करें- आज माता-पिता का अनादर न करें तो अच्छा रहेगा

आज का मंत्र-आज 2 कपूर बेडरूम में बिस्तर के पास छुपा कर रखेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज वाहन ना चलाएं। किसी तरह की यात्रा न करें तो बढ़िया है। संतान की वजह से चिंतित रहेंगे। बिजनेस के काम में सफलता न मिलने पर निराश रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। ऑफिस में बनता काम बिगड़ेगा। सहयोगी की वजह से नौकरी जा सकती है।

आज क्या न करें- आज तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें

आज का मंत्र-आज काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएंगे तो अच्छा होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कोई भी नया काम शुरु कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। जातक में क्रोध अधिक रहेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार से मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखें। जातक का आज धन का खर्च अधिक होगा। किसी भी तरह के सार्वजनिक विवादों में न जाएं। छवि खराब होगी। आज नौकरी तलाश पुरी होगी। लेकिन बिजनेस में सतर्क रहें।

आज क्या न करें-आज मांस-मदिर से बचें।

आज का मंत्र- आज घर में चांदी का कछुआ रखेंगे तो धन वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज मनोरंजनपूर्ण रहेगा। प्रेम- प्रणय के लिए का दिन अच्छा है और साथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।। आज पत्नी के लिए कपड़े व ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। सेहत तंदुरस्त रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस व बिजनेस में लाभदायी रहेगा।

आज क्या न करें- आज उधार देने से बचें

आज का मंत्र- गणेश जी को दुर्वा चढ़ायेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक का दिन खर्च पर नियंत्रण रखे। वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगड़ेगा। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगा। खान-पान में संयम रखें। परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरी व बिजनेस में किसी पर विश्वास न करें सब आपकी कमी निकालेंगे।

आज क्या न करें- आज किसी से चुगली न करें।

आज का मंत्र-  आज शिवाष्टक का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज मानसिक रुप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के मिल जुल कर रहे। खास दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार व दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धियों पर आज सफलता पाएंगे। भाग्य की वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी के चांसेज बन रहे है। बिजनेस में विस्तार के लिए दिन बढ़िया है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

आज क्या न करें-आज देर रात पार्टी करने से बचें।

आज का मंत्र- गणेश जी की पूजा करें।।

आज का शुभ रंग- हरा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि सेहत अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में कलह और लड़ाई से माहौल खराब रहेगा। आज जातक आलस का ज्यादा अनुभव करेंगे। दोस्तों या साथी से मनमुटाव पीड़ा देगा। नौकरी में संभलकर रहें बिजनेस में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में शक से रिश्ते खराब होंगे।

आज क्या न करें- आज ज्यादा या देर तक सोने से बचेंय़

आज का मंत्र- घर में हवन करेंगे तो बीमारी से दूरी बनेगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की उड़ान भरेंगे। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए बढिया है और साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में सबकुछ मनमुताबिक होगा। बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज क्या न करें-  बिजनेस मेंलापरवाही से बचेंय़

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पहले से सोचा हुआ काम पूरा करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे या घर परिवार में ही धार्मिक आयोजन हो सकता है। विदेश में नौकरी या परिवार के सदस्यों के संबंध में शुब समाचार मिलेगा। बिजनेस के लिए दक्षिण दिशा बेहतर है। संतान की वजह से मन अशांत रहेगा।

आज क्या न करें- आज किसी भी लेट नाइट पार्टी से बचें तो अच्छा रहेगा

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आजहर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। सरकारी लाभ भी होगा परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे, कुछ नया करेंगे। सेहत अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज तुलसी और बेलपत्र का उपयोग पूजा में करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक सावधान रहने की सलाह हैं। आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें। सेहत खराब हो सकती हैं और आंखों में कष्ट हो सकता है। परिवार के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। प्रेम में अलगाव होगा। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

आज क्या न करें-आज किसी से कटु वचन न बोले।

आज का मंत्र- आज हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज के लिए जातक बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। दोस्तों से अचानक हुई मुलाकात खुशी देगा और लाभ होगा। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलेगा।

आज क्या न करें- आज मांस-मदिरा से बचेंय़

आज का मंत्र-काले रंग के कुत्तों को रोटी खिलाएँ।

आज का शुभ रंग-हरा


https://npg.news/rashifal/28-february-2023-aaj-ka-rashifal-mangalvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-aaj-ka-dainik-rashifal-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-tuesday-28-february-2023-rashifal-in-hindi-1238355