Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
BJP Bid On BJP’s Victory In Tripura Nagaland- भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव
BJP Bid On BJP's Victory In Tripura Nagaland- भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव

विशेष संवादाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अपने सफाए के लिए तैयार रहे। देश की जनता कांग्रेस के कर्मों और नीतियों की वजह से इस पार्टी से नफरत करने लगी है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव में हमारी जीत ने फिर जाहिर कर दिया कि देश की जनता की पसंद केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने साफ संदेश दिया है कि उसे भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति करने वाली भाजपा ही पसंद है। कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया गया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई नेता भी वहां कांग्रेस के तथाकथित भूपेश मॉडल की बात कर रहे थे। जनता ने पहले की तरह फिर से एक बार कांग्रेस का भ्रष्ट मॉडल ठुकरा दिया है। कांग्रेस की हार कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ एक और बड़ा कदम है। कांग्रेस के लिए जैसे निराशाजनक परिणाम त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आये हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आने वाले हैं। जनता ने तय कर लिया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त और विकास की राजनीति करने वाली सरकार चाहती है। और, यह तो जनता जानती है कि न भय न भूख न भ्रष्टाचार, भाजपा ही दे सकती है अच्छी सरकार।

https://theruralpress.in/2023/03/02/bjp-bid-on-bjps-victory-in-tripura-nagaland/