Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG-उदयन पर बन रही वेब सीरीज: गर्लफ्रेंड की कब्र पर कॉलगर्ल के साथ अय्याशी, ढाई हजार अंग्रेजी फिल्म की सीडी, हाथ में गर्लफ्रेंड और मां के नाम का टैटू…

रायपुर। रायपुर में माता पिता और भोपाल में गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले सीरियल किलर उदयन को आजीवन कारावास की सजा रायपुर कोर्ट ने सुनाई है। सीरियल किलर उदयन दास पर एक वेब सीरिज भी बन रही है। वेब सीरीज को जाने माने निर्देशक ओनिर धर बना रहे है। सात साल पहले याने कि 2016 में जब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। तब उदयन की कहानी सुन लोगों के रौंगटे खड़े हो गए थे। आरोपी 2010 में ही अपने माता पिता को रायपुर डीडी नगर के अपने घर मे ही मार दिया था और शव को आरोपी ने घर के ही गार्डन में गाड़ दिया था। 2017 में रायपुर शहर एएसपी विजय अग्रवाल ने इस केस को लीड किया था। एएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में डीडी नगर के मकान के आंगन में बने सेफ्टिक टैंक के लिए बनाए गड्ढे की खुदाई करवाई गई थी।

उदयन ने मां-पिता को मारने के बाद रायपुर स्थित मकान को बेंच दिया। उनके रिटायरमेंट के पैसे और मकान को बेचने से उसे पौने 2 करोड़ रुपए मिले। इन पैसों से उसने एक ऑडी कार और होंडा सिटी सिविक का टॉप मॉडल खरीदा और घर पर सोनी का सवा लाख का होम थिएटर लगवाया था।

आरोपी ने रायपुर पुलिस की पूछताछ में बताया था कि पिता उसे पैसे नहीं देते थे। मां उसे बहुत परेशान करती थी। बात-बात पर टोकती रहती थी। इस बात से परेशान उसने अपने पिता को मारने का प्लान बना लिया। 2010 में पहले उसने अपने पिता की हत्या की। मां को नहीं मारना चाहता था पर हत्या होते मां ने देख लिया और फिर उसने अपनी मां को भी मौत के घाट उतार दिया था। चूंकि भोपाल के एमपी नगर में फेडरल बैंक में पिता के साथ उदयन का ज्वाइंट अकाउंट था। मां-पिता की मौत के बाद उदयन हर माह उनका पेंशन निकाल लेता था और बैंककर्मी जब उनके बारे में पूछते तो टाल देता था।

इसके बाद 23 जुलाई 2016 को गर्लफ्रेंड आकांक्षा की हत्या भोपाल के साकेत नगर के घर में कर दी थी। इस घर में दोनों लिव इन मे एक साथ रहते थे। आरोपी ने शव को ताबूत में भरकर कमरे में गाड़ दिया था और शव वाले जगह पर चबूतरा बना दिया था। उस समय खुलासा ये भी हुआ था कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा की कब्र पर ही सोता था। सोने से पहले कब्र के ऊपर सुगंधित परफ्यूम छिड़कता था। आरोपी पर ये भी आरोप लगे थे कि वो कॉलगर्ल लाकर उसी कमरे में उनके साथ अय्यासी भी किया करता था।

बता दें, देवेंद्र शर्मा की बेटी आकांक्षा शर्मा बंगाल के बांकुड़ा जिले की मूल निवासी थी, जिसने जून 2016 में अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया था और दिल्ली में उदयन से मिली थी। इसके बाद दोनों भोपाल पहुंचे और लिव इन रिलेशन में रहने लगे। उसने परिवार वालों को बताया कि मैं अमेरिका में नौकरी कर रही हूं। जुलाई 2016 के बाद आकांक्षा के परिवार वालों से बात होनी बंद हो गई। भाई ने नंबर ट्रेस कराया तो लोकेशन भोपाल की निकली। परिवार के लोगों को शक था कि आकांक्षा उदयन के साथ रह रही है।

दिसंबर 2016 में आकांक्षा की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कोलकाता में दर्ज कराई। एक महीने की जांच के बाद बंगाल पुलिस उसके ब्वॉयफ्रेंड उदयन के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने आकांक्षा की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने जब उदयन के घर की तलाशी ली तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था और कमरों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने बताया कि उदयन ने पहले आकांक्षा का मुंह तकिये से दबाया और फिर उसका गला घोंट दिया। आकांक्षा के शव को ठिकाने लगाने के लिए उदयन ने अपने एक दोस्त की मदद से लाश को एक बॉक्स में बंद किया। उसके बाद घर में ही उसने आकांक्षा को दफन कर दिया। आकांक्षा जहां दफन हुई उदयन ने उसपर चबूतरा बना दिया। बाद में पुलिस ने शव को छह घंटे की मशक्कत के बाद चबूतरे को तोड़कर निकाला।

आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि आकांक्षा अपने एक दोस्त से फोन पर अक्सर बात करती थी। यह बात उसे पसंद नहीं थी। 14 जुलाई 2016 की रात आकांक्षा और उदयन के बीच जमकर बहस हुई थी। आकांक्षा सो गई, लेकिन वो रातभर जागता रहा। मारने की प्लानिंग करता रहा। 15 जुलाई की सुबह वह आकांक्षा की हाथ से गला घोंट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने उदयन को दो फरवरी, 2017 को भोपाल के साकेत नगर इलाके में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। हत्या का पता तब चला जब दिसंबर में शिकायत दर्ज होने के बाद बंगाल पुलिस की एक टीम आकांक्षा शर्मा की तलाश में भोपाल गई थी। इसके बाद उदयन पकड़ा गया।

कॉलगर्ल के साथ गर्लफ्रेंड की क‍ब्र पर जश्न

पुलिस के मुताबिक आकांक्षा का कत्‍ल करने के बाद उदयन डिप्रेशन में चला गया था। पुलिस ने बताया कि वो आत्‍महत्‍या करना चाहता था। वो रोज शराब पीकर खुदकुशी के लिए हिम्‍मत जुटाता लेकिन कभी कर नहीं पाया। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि उदयन कॉलगर्ल हायर करता था और उस कॉलगर्ल के साथ आकांक्षा की कब्र पर ही रातें रंगीन करता था। आपको बता दें कि उदयन ने आकांक्षा की हत्‍या कर उसे घर में ही दफन कर दिया था और उसपर चबूतरा बनाकर उसी पर सोता था। सोने से पहले वो कब्र के उपर सुगंधित परफ्यूम छिड़कता था।

गर्लफ्रेंड और मां के नाम का टैटू

आरोपी उदयन अपनी मां और गर्लफ्रेंड से बहुत मोहोब्बत करता था। उसने इसका खुलासा रायपुर पुलिस की पूछताछ में किया था। उसने बताया था कि उसने अपने शरीर पर मां और गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनाया है। वो अपनी मां और गर्लफ्रेंड को नहीं मारना चाहता था। पर दोनों से वो काफी परेशान था। पहले मां उसे बहुत परेशान करती थी, बाद में गर्लफ्रेंड भी उसे धोखा दे रही थी। इसलिए दोनों को उसने मार दिया।

100 फर्जी अकाउंट

उदयन लड़कियों को फंसाने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसने फेसबुक पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 110 फर्जी अकाउंट बना रखे थे। वो अधिकांश खाते रेयान, करण ग्रोवर, राजीव और अंजलि के नाम से ऑपरेट करता था। इन्हीं खातों के जरिए वह लड़कियों से दोस्ती करता था। आकांक्षा से भी उसकी दोस्ती फेसबुक पर ही हुई थी।

हिटलर से था प्रेरित

आरोपी उदयन दास के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी फिल्मों की 2500 सीडी बरामद की हैं। आरोपी हिटलर से काफी प्रेरित था पुलिस ने उसके ठिकानों से हिटलर पर आधारित पुस्तकें और फ़िल्म की सीडी बरामद की थी। वह अक्सर अंग्रेजी फिल्में ही देखा करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उसे आकांक्षा के कत्ल की साजिश का आइडिया भी एक अमेरिकन फिल्म देखकर ही मिला था। उसी फिल्म की तर्ज पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया था।

https://npg.news/big-news/cg-udayan-par-ban-rahi-web-series-girlfriend-ki-kabra-par-callgirl-ke-sath-ayyasi-dhai-hajaar-angreji-film-ki-cd-hath-mein-girlfriend-aur-man-ke-nam-ka-tattoo-1237309