Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG NEWS : बस्तर में BJP नेताओं की हत्या पर बोले मंत्री सिंहदेव, कहा- ये घटनाएं अचानक हुईं…

बस्तर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वहीं प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या हो लेकर राजनितिक बयानबाजी जारी है। जगदलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस घटना के बाद पुलिस अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने ज्यादा हत्या के बारे में नहीं सुना। लेकिन, 2-3 हत्या के बारे में पता चला है। उन्होंने आगे कहा कि, अचानक हुई घटनाओं में चाहे पुलिस हो या अन्य कोई भी डिपार्टमेंट इसमें कुछ नहीं कर पाता है। लेकिन, कोई पुरानी रंजिश हो तो उसके लिए पुलिस विभाग और सूचना तंत्र को सतर्क रहना चाहिए।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वहीं मंगलवार की शाम उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत की। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। नए डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं। सीधी भर्ती भी की जा रही है। संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू भी रखा गया है। बॉन्डेड डॉक्टरों को भी प्राथमिकता के साथ भेजा जाएगा।

टीएस सिंहदेव के जगदलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। टीएस सिंहदेव के काफिले के साथ नारेबाजी करते रैली निकाली। इधर, स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मुलाकात कर उन्हें कई निर्देश भी दिए हैं।

https://theruralpress.in/2023/02/15/minister-singhdev-said-on-the-murder-of-bjp-leaders-in-bastar/