Gold Silver Rate Today 13 March: Gold Rate Today: आज होलिका दहन के एक दिन सोने के भाव में तेजी रही। गुरुवार 13 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 600 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,100रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 13 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
13 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,810 रुपये और 24 कैरेट सोना 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
सोने की कीमतों में तेजी का कारण
सोने की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक अस्थिरता, और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते सोने की मांग बढ़ी है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इसके अलावा, गहनों की बढ़ती खुदरा मांग, शादी-ब्याह के सीजन, और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी कीमतों को ऊंचा बनाए हुए हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने की दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
चांदी का रेट
13 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 3000 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 97,900 रुपये था।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना न केवल निवेश का जरिया है, बल्कि भारतीय परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।