Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Home Remedies for pigmentation: हल्की होंगी झाइयां, इन आसान उपायों को अपनाकर देखिए…

Home Remedies for pigmentation: पिगमेंटेशन ऐसी समस्या है जिससे चेहरे का नूर कम हो जाता है। सामान्य त्वचा पर गहरे रंग के इन धब्बों को मिटाने का दावा बहुत सी क्रीम करती हैं। लेकिन उनसे फायदा न के बराबर ही होता है। बल्कि इनमें मौजूद कैमिकल स्किन को नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। ऐसे में पीढ़ियों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं जो पिगमेंटेशन को हल्का ज़रूर करते हैं। पिगमेंटेशन क्यों होता है और इसके लिए कौन से घरेलू उपाय कारगर हैं, आइए जानते हैं।

क्यों होता है पिगमेंटेशन

पिगमेंटेशन यानि रंजकता या झाइयां त्वचा में मेलानिन के स्तर के बढ़ने के कारण होता है। वैसे तो मेलानिन सूर्य की तेज किरणों से आने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है लेकिन जब इन मेलानिन तत्वों की मात्रा अधिक हो जाती है तो झाइयों (पिगमेंटेशन) की समस्या हो जाती है।

तुलसी के पत्ते

पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस कर उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें।अब इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपको इन झाइयों को कम करने में मदद मिलेगी।

कपूर करेगा पिगमेंटेशन को दूर

पूजा के लिए कपूर प्रायः घरों में रखा जाता है। यही कपूर झाइयों को भी कम कर सकता है। आप तीन से चार चम्मच पानी लें और इसमें कपूर घोल दें अब इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाकर थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें। इसे झाइयों पर लगा कर सूखने तक छोड़ दें। बाद में चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस विधि को अपनाएं। कुछ ही हफ्तों में झाइयां कम हो जाएंगी।

मलाई से मिलेगा मनचाहा रिज़ल्ट

दूध की फ्रेश मलाई लें और इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे प्रभावित स्किन पर रोज़ाना लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में झाइयां हल्की होने लगेंगी।

लाल प्याज करेगा मदद

लाल प्याज पिग्मेंटेशन की समस्या ठीक करने में बहुत लाभदायक होता है। आप प्याज के एक टुकड़े को काटकर या उसका रस निकालकर झाइयों पर लगाएँ। कुछ देर रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

पपीते का पल्प है उपयोगी

फेस स्किन की अच्छी केयर के लिए पपीते के पल्प का बहुत उपयोग किया जाता है। इसमें झाइयों को हल्का करने के गुण भी पाए जाते हैं। आप खाली वक्त में इस पल्प को लगा कर रखें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। झाइयां कर करने के साथ ही इससे स्किन को अन्य फायदे भी मिलेंगे।

जीरे का पानी

जीरे का पानी भी चेहरे की झाइयां ठीक करने में कारगर है। इसके लिए दो से तीन चम्मच जीरे को पानी में उबालिए। पानी ठंडा हो जाए तो काॅटन बाॅल से चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। आप इस पानी से चेहरा धोएंगी तो भी फायदा होगा। इसे आप रोज़ इस्तेमाल कर सकती हैं।

नींबू की हेल्प लें

नींबू के रस में हल्दी पाउडर मिला कर इसे प्रभावित भाग पर लगाएं या फिर आप नींबू के रस में शहद और बादाम का तेल मिक्स कर लगाएं। अब इससे लगभग 8–10 मिनट तक चेहरे की मालिश करें। झाइयां कम होंगी।

https://npg.news/health/home-remedies-for-pigmentation-halki-hongi-jhaiyan-in-aasan-upayon-ko-apnakar-dekhiye-1238264