Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Jyotish Upay: हर रोज इन बातों देंगे ध्यान तो बनेंगे धनवान-खुशहाल और चमकेगी किस्मत…

Jyotish Upay: जीवन में हर कोई अमीर होना चाहता है। पैसा कमाने के लिए लोग हर दिन प्रयासरत रहते है। आर्थिक रुप से समृद्ध व जीवन में शांति की हर कोई कामना करता है। इसके लिए लोग मेडिटेशन भी करते है। धर्म कर्म करते हैं दान-पुण्य करते हैं, लेकिन कभी कभी ये सारी चीजें भी शांति नहीं देती है। उन चीजों के जानते हैं जिनके घर में रहने से सुख-समृद्धि आती हैं।

ये काम बनायेंगे आपको धनवान-खुशहाल

जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं। घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए।

चंदन पूजा में तिलक के लिए इस्तेमाल होता है। इसे बहुत पवित्र मानते हैं। इसकी खुशबू से घर मे नेगेटिविटी खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में चंदन तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।

वीणा देवी सरस्वती को अति प्रिय है। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा रहेगी व बुद्धि का विकास होगा। धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को घर में रखने की बात कही गई है।

घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत होते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी है। ये सभी भगवान को चढ़ाया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा रहना चाहिए।

इन मंत्रों से चमकाये किस्मत

अगर रोज सुबह उठते ही इन मंत्रों को पढ़ें तो दिन अच्छा गुजरता है किस्मत भी चमकती है। ये मंत्र है कुछ इस तरह…

मंगलम् भगवान विष्णु, मंगलम् गरुड़ध्वज।

मंगलम् पुण्डरीकांक्षम्, मंगलकाय तनो हरि।।

कहते हैं कि हाथ की हथेलियों में देवताओं का वास होता है और सुबह-सुबह अपने दोनों हाथ को देखते हुए उन मंत्रों का जाप करते हैं तो हर काम सफलता मिलती है। दुश्मन भी कम होते हैं।

कराग्रे वस्ते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती।

करमूले गोविंदाये, प्रभाते कर दर्शनम्।।

गुरु र्ब्रह्मा, गुरु र्विष्णु, गुरुदेवो महेश्वर।

गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

कहते हैं सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो हर किसी का दिन हसीन बन जाता है। सुबह तभी खुशनुमा होगी जब हम ब्रह्म मुहूर्त में उठेंगे। तो आज से ही इन नियमो का पालन आप करते हैं तो आपका दिन खुशनुमा बनेगा और आप समृद्धि को ओर कदम बढ़ायेंगे।

https://npg.news/rashifal/jyotish-upay-har-roj-in-baton-denge-dhyan-to-banenge-dhanavan-khushahal-or-chamakegi-kismat-1236841