Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Maha shivratri Rashi ke anusar puja: इस तरह नाम राशि के अनुसार करते हैं भगवान शिव का अभिषेक और पूज तो पूरी होगी हर इच्छा

Maha shivratri Rashi ke anusar puja: 18 फरवरी 2023 को महा शिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। महा शिवरात्रि पर तो मां पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था। इस दिन महादेव की भाग-धतुरे से पूजा करने से पूजा का फल मिलता है। जानते हैं राशि के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर क्या करें कि महादेव प्रसन्न होंगे।

अपनी राशि के अनुसार करें उपाय

  • मेष राशि : इस राशि के जातकों को शिवजी का गुड़ के जल से अभिषेक करें और महादेव को लाल पेड़ा, लाल चंदन और कनेर का फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके ऊपर भगवान शिव जी की कृपा बरसेगी।
  • वृष राशि : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दही से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें शक्कर, चावल, सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं।
  • मिथुन राशि : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें और उन्हें मूंग और कुश चढ़ाएं।
  • कर्क राशि : महाशिवरात्रि पर भगवान शिवजी को मनाने के लिए शुद्ध घी से उनका अभिषेक करें और चावल, कच्चा दूध, सफेद आर्क और शंख पुष्पी अर्पित करें।
  • सिंह राशि : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गुड़ के जल से अभिषेक करें। साथ ही गुड़ और चावल से बनी खीर का नैवेद्य तथा मदार के फूल अर्पित करें।
  • कन्या राशि : महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही उन्हें भांग, दूब, मूंग और पान अर्पण करें।
  • तुला राशि : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को सुगंधित तेल या इत्र अर्पित करें। साथ ही उन्हें दही, शहद, श्रीखंड का नैवेद्य और सफेल फूल चढ़ाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
  • वृश्चिक राशि : भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें लाल रंग की मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाएं।
  • धनु राशि : इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का हल्दीयुक्त दूघ से अभिषेक करें। साथ ही केसर, बेसन से बनी मिठाई और गेंदे के फूल चढ़ाएं।
  • मकर राशि : भगवान शिव का नारियल पानी से अभिषेक करें और उड़द से बनी मिठाई तथा नीलकमल के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम होंगी।
  • कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करें और उन्हें उड़द से बनी मिठाई और शमी के फूल चढ़ाएं।
  • मीन राशि : भगवान शिव का केसरयुक्त दूध से अभिषेक करें और उन्हें दही-चावल का नैवेद्य, पीली सरसों तथा नाग केसर अर्पित करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाएगा।
https://npg.news/rashifal/maha-shivratri-rashi-ke-anusar-puja-is-tarah-name-rashi-ke-anusar-karate-hain-bhagawan-shiv-ka-abhishek-aur-pooj-to-poori-hogi-har-ichchha-1237848