Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP Morning Headlines: CM शिवराज आज हरदा जाएंगे, कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, सीहोर दौरे पर दिग्विजय सिंह, कांग्रेस मोर्चा संगठन की मीटिंग

अमृतांशी जोशी, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) आज हरदा (Harda) जाएंगे। वे जिले के रहटगांव में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। महिला सशक्तिकरण के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा जिले को कई सौगात भी देंगे। सीएम 99 करोड़ 63 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 3 करोड़ 11 लाख रूपये के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक (law and order meeting) बुलाई है। सीएम लॉ एंड आर्डर की समीक्षा करेंगे। यह बैठक आज सुबह 9:30 बजे होगी। इस बैठक में सीएम माफिया पर कार्रवाई को लेकर सख्त निर्देश दे सकते है। इस बैठक में DGP, ACS होम, सभी जिलों के एसपी जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री खंडवा में दंगा और नेपानगर घटना, भिंड, मुरैना में अवैध उत्खनन की घटनाओं को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर सकते है।

सीएम के आज के कार्यक्रम

सीएम शिवराज आज सुबह 9:30 बजे क़ानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल को रीवा के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की बैठक लेंगे। सुबह 11:15 विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वे विधानसभा में बाबा अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा से स्टेट हेंगर के लिए होंगे रवाना। इसके बाद भोपाल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:40 पर रेहटगांव हरदा पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम दोपहर 3:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज दिल्ली भी जाएंगे। शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10:40 पर भोपाल पहुंचेंगे।

दिग्गी ने संभाली कमान

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) आज से हारी हुई सीटों और विधानसभा वार दौरे पर रहेंगे। वे सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा और उज्जैन जिले का दौरा करेंगे। 21 अप्रैल तक 4 जिलों की 6 विधान सभाओं में नब्ज़ टटोलेंगे और मंडल सेक्टर की बैठकों में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह आज सीहोर और आष्टा जाएंगे रहेंगे। मंडल सेक्टर अध्यक्षों और बीएलए की बैठक में बूथ प्रबंधन पर चर्चा होगी। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल किसान कांग्रेस और आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। नाराज़ कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित करने की ज़िम्मेदारी भी दिग्विजय सिंह को दी गई है।

कांग्रेस फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठक

आज कांग्रेस की फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्षों की बैठक होगी। मोर्चा अध्यक्षों की बैठक पीसीसी में दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। यह बैठक कांग्रेस मोर्चा प्रभारी शोभा ओझा (Shobha Ojha) की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें आगामी तीन महीनों की रनणनीति बनाई जाएगी।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

The post MP Morning Headlines: CM शिवराज आज हरदा जाएंगे, कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, सीहोर दौरे पर दिग्विजय सिंह, कांग्रेस मोर्चा संगठन की मीटिंग appeared first on Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar – Lalluram.com.

https://lalluram.com/mp-bhopal-cm-shivraj-will-go-to-harda-today-meeting-on-law-and-order-digvijay-singh-on-sehore-tour-meeting-of-congress-front-organization/