Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Parliament: सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर 370 तक… निर्णायक सरकार, जानें राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बातें

नई दिल्ली : 31 जनवरी यानी आज से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट गान के साथ की गई। जिसके बाद देश की रास्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों संदनों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में दिए अपने पहले अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, भ्रष्ट्राचार, सामाजिक न्याय, समेत कई मुद्दों का जिक्र किया है। राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती और आर्टिकल 370 हटाने जैसे अहम फैसलों का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने देश की जनता का आभार जताया कि उन्होंने लगातार दो कार्यकाल स्थायी सरकार चुनी।

बता दें कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। सत्र की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। राष्ट्रपति ने अपने पहले अभिभाषण में कहा कि डिजिटल इंडिया और 5जी में पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। विरासत के साथ-साथ तकनीक में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन और सोलर ऊर्जा की वजह से देश के किसान सशक्त हुए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की पंच प्रण योजना से गुलामी से मुक्ति मिली है। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की लगातार कोशिश की जा रही है। आज राजपथ कर्तव्य पथ हो गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें-

-हमे आत्मनिर्भर भारत बनाना है। ये ने युग का नया भारत है। आजादी के अमृतकाल का कालखंड है. हमे ऐसा भारत बनाना है जो गरीब न हो।

-गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।

-सरकार का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए बीते वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई चल रही है।

-वन नेशन वन राशन कार्ड तक एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है, आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है।

-सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे भी चलाने का निर्णय लिया है।

-सरकार ने हर उस समाज की इच्छाओं को पूरा किया है, जो सदियों से वंचित रहा है. गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, इनकी इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।

-सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की आकांक्षा को जगाया है। ये वही वर्ग है जो विकास के लाभ से सबसे अधिक वंचित था।

-सरकार की योजना से आज मां और बच्चे दोनों को बचाने में सफलता मिली है। सरकार बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनको सभी सुविधाओं देने तक, सभी विषयों पर काम कर रही है।

-किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लाभ पहुंचा। एक तरफ मंदिर तो दूसरी ओर संसद का निर्माण हुआ. हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी।

-भारत दुनिया का बड़ा स्पेस पॉवर बन रहा है। सरकार ने विरासत को मजबूती दी है। धाम के साथ मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

https://theruralpress.in/2023/01/31/from-surgical-strike-to-370-decisive-government/