Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
videoः पुलिस को धकेलकर कलेक्टर परिसर में सैकड़ों की संख्या में घुसे सरपंच..किया शक्ति प्रदर्शन..दंग हुई पुलिस
बिलासपुर— हजारों की संख्या में सरपंच संघ के बैनर तले सरपंचों ने कलेक्टोरेट प्रांगण में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरानर सरपंचों ने एकता का परिचय देते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शासन प्रशासन पर सरपंचों के खिलाफ फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी  हुई। 
 
        प्रदेश सरपंच संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में सरपंच नेता कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सरपंच नेता पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष और ग्राम पंचायम मुरू जनपद पंचायत तखतपुर आदित्य ने आरोप लगाया कि उसके खिलाफ शासन प्रशासन की तरफ से षड़यंत्र किया जा रहा है। मामले में कलेक्टर से लिखित शिकायत कर जांच का आवेदन किया। बावजूद इसके गांव पहुंचकर बेवजह जिला प्रशासन के अधिकारी परेशान कर रहे हैं।
 
                          आदित्य उपाध्याय ने बताया कि शासन प्रशासन के इशारे पर  उसे फंसाया जा रहा है। फर्जी हस्ताक्षर के सहारे जमीन और राशि गबन का झूठा आरोप लगाया गया है। मामले में हमने रायपुर में भी प्रदर्शन किया। लेकिन ना तो मंत्री मिले  और ना ही मुख्यमंत्री ने मिलने का समय दिया।
 
          आदित्य के अनुसार आज हमने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया। लेकिन कलेक्टर ने जनप्रतिनिधि से मिलना मुनासिब नहीं समझा है। हमारे साथ पुलिस ने अपराधियों जैसा व्यवहार किया है। इतना ही नहीं प्रदेश संघ उपाध्यक्ष के खिलाफ भी फर्जीवाड़ा कर फंसाया जा रहा है।
 
                 आदित्य ने कहा सरपंच और पंच भय के वातावरण में काम कर रहे है। सरपंच परेशान हैं। जो भी सरपंच गांव गरीब और सरपंचों के हित में काम करता है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि हमारी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम प्रदेश स्तर पर चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

The post videoः पुलिस को धकेलकर कलेक्टर परिसर में सैकड़ों की संख्या में घुसे सरपंच..किया शक्ति प्रदर्शन..दंग हुई पुलिस appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/the-crowd-of-sarpanches-entered-the-collectors-premises-after-pushing-the-police/