Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Video: बीएस येदियुरप्पा की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई फेल

कलबुर्गी : कलबुर्गी के जेवरगी में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दरअसल येदियुरप्पा को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान मुश्किल में फंस गया। दरअसल, हैलीकॉप्टर जैसे ही लैंड करने लगा था, मैदान के चारों ओर फैली प्लास्टिक की थैलियां और कचरा उड़ने लगा और उसने लैंडिंग को मुश्किल बना दिया।इससे हादसा भी हो सकता था। हालांकि पायलट के सूझबूझ के चलते सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। Yediyurappa Helicopter Video

जैसे ही पायलट ने कचरे को देखा तो उसने हेलीकॉप्टर को फिर से हवा में उड़ा दिया। इसके बाद कचरे को हटाया गया और फिर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकी। घटना का वीडियो सामने आया है।

रैली में शामिल होने गए थे येदियुरप्पा
जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए यहां आए थे। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी अपनी जी जान लगाए है। राज्य में अमित शाह से लेकर कई बड़े नेता रैलियां कर चुके हैं।

https://theruralpress.in/2023/03/06/apse-in-bs-yeddyurappa-security-helicopter-landing-failed/