Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा है मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर से आने वाली हवा की गति में परिवर्तन होने के कारण प्रदेश के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार को प्रदेश में आकाश साफ रहने के साथ ही मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की संभावना है। Chhattisgarh Weather Update

बता दें कि प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री  गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जिसके कारण प्रदेश में फिर एक बार हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री , बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री,जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है

https://theruralpress.in/2023/02/15/weather-pattern-is-changing-in-chhattisgarh-minimum-temperature-drops/