Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
चक्रवाती सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा कोहरा, 25 अक्टूबर के बाद ठंड की दस्तक, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Rains) के मौसम में बदलाव देखने को मिल रही है जल्दी से उत्तर प्रदेश ठंड (UP Cold) शुरू हो जाएगी वही आसमान में बादलों की आवाजाही कम होती नजर आ रही है। वही उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (UP Weather) ने आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। दिन में तेज धूप खिलने के साथ ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही सुबह और शाम में कोहरे से मौसम पटा हुआ है।

पूर्वी यूपी और दक्षिण उत्तर प्रदेश में बुध आबादी देखने को मिल सकती है। हालांकि 20 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  दरअसल बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवाती सिस्टम में सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम गतिविधियों में बदलाव शुरू होगी। आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से अपने विदाई मूड में आ गया है।

अक्टूबर आधा बीतने के साथ ही बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। दक्षिणी क्षेत्र में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। उत्तर प्रदेश के 18 जिले बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इस मौसम में खास चेतावनी जारी की है। सर्द गर्म से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत पर उत्तर पश्चिम हवा के निरंतर प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। जिसके कारण मध्य भारत के कुछ हिस्से में मानसून की वापसी के लिए परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल के मध्य खाड़ी के ऊपर निर्मित हो रहा है। जिसके जल्दी डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई जा रही है। डिप्रेशन में बदलने के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

इसके अलावा कोकन और गोवा चर्च के पास अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती घेरा तैयार हो रहा है। मौसम प्रणाली के कारण अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल की आवाज में जारी रहेगी। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी तापमान में ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस चक्रवाती हवा का चित्र अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर भी निर्मित है। हिमालय के ऊपरी क्षेत्र से भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवा का गंगा के मैदानी क्षेत्र पर कड़ा असर दिखाई देगा। 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम प्रणाली के बदलने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

The post चक्रवाती सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा कोहरा, 25 अक्टूबर के बाद ठंड की दस्तक, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/weather-will-change-again-due-to-western-disturbance-cyclonic-system-cold-will-knock-after-october-22-alert-issued-regarding-fog-know-imd-forecast/