Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ में इस बार फिर धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे का बयान, बोले -हमार लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का, किसानों को नहीं हुई परेशानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार फिर धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा है। अब तक 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। धान खरीदी अब भी जारी है।

इस पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस बार हमार लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का है। इस बार धान खरीदी सफलता पूर्वक चल रही है। कही किसी किसानों को परेशानी नहीं हुई।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बार धान खरीदी पर बोलने का अवसर नहीं मिला। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। भाजपा के आरोपों पर मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार किया है। सूरजपुर जिले के शक्कर कारखाने को लेकर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल की हुकूमत पर शक्कर कारखाना लगा था। उस समय कारखाने पर पुराने मशीनरी लगी थी। भ्रष्टाचार की शुरुआत तो भाजपा ने खुद ही कर दी थी। अगर वह आंदोलन करते हैं तो उन्हें जांच उसी समय से करने की मांग करनी चाहिए।

https://www.khabar36.com/paddy-purchase-record-broken-again-this-time-in-chhattisgarh/