Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था, वह महत्व अधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं दे रहे-टीएस सिंहदेव

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रविवार को सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह माना कि, आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी महत्व नहीं दे रहे हैं। जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था, वह महत्व अधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं दे रहे हैं। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस का संगठन चाहे जितने भी दावे करे कि, प्रदेश के कांग्रेस संगठन में सब ठीक है, लेकिन टीएस सिंहदेव के बयान ने फिर से एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिंहदेव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा लगातार मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय होने को लेकर सरगुजा की जनता से इसका बदला लेने को कहती है। वहीं भाजपा द्वारा चिंता जाहिर करने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह तो कांग्रेसजनों को सोचना चाहिए। भाजपा इसमें चिंता क्यों कर रही है और आम लोगों को सोचना चाहिए। लोग जैसा सोचेंगे वैसा करेंगे। भाजपा को इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को इस सद्भावना के लिए मैं आभार ही कह सकता हूं।

The post जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था, वह महत्व अधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं दे रहे-टीएस सिंहदेव appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=70547