Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
डे भवन को विवेकानंद स्मारक के रूप में संरक्षित करने के कार्य का शुभांरभ, सीएम ने कहा -सरकार के 4 साल पूरे होने के बाद अब सपना हुआ साकार

रायपुर। मुख्यमंत्री ने डे भवन को विवेकानंद स्मारक के रूप में संरक्षित करने के कार्य का शुभारंभ करते हुए शिलालेख का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 21 जिलों के 7718 राजीव युवा मितान क्लबों को 19 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपए की राशि अंतरित की। राजीव युवा मितान क्लबों को अब तक 52.40 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जयंती है स्वामी विवेकानंद योग गुरु और युग निर्माता के रूप में हम सब जानते हैं।

इस बात की खुशी है कि स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति को फिर से स्थाई बनाने के लिए जहां रायपुर के एयरपोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नामकरण से किया गया है और आज की प्रसन्नता है कि हमारे सरकार के 4 साल पुरे होने के बाद अब साकार हो रहा है। महाराज स्मारक का शिलान्यास किया गया है।

पूरी दुनिया को स्वामी विवेकानंद जी ने संदेश दिया है जहां भी गया है समाज को कुछ दिया है। अकेले रायपुर है जिसने स्वामी को नरेंद्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर छत्तीसगढ़ का योगदान है वह नहीं भुलाया जा सकता है।

किशोरावस्था जब 12 से 14 साल की अवस्था में सीखने सीता जब कोई कुछ तो जीवन भर याद रहता है और स्वामी विवेकानंद जी के निर्माण में छत्तीसगढ़ के रायपुर का योगदान है और इसे चीर स्थाई बनाने के लिए जुटे भवन को स्वामी जी के स्मारक के रूप में बनाया जाएगा

रायपुर का बूढ़ा पार अवैध पर्यटन स्थल बन जाएगा जहां पर लोग आएंगे और समझने की कोशिश करेंगे प्राचीन स्थल को

जहां गांधी आए पंडित नेहरू और महात्मा गांधी आए हैं स्वामी विवेकानंदा हैं यह वह स्थान है जहां इतने महान लोगों आये। मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को कहा था उठो जागो और अपने लक्ष्य को हासिल करो और जो सोता रहेगा उसका भाग्य भी सोता रहेगा जो बैठेगा उसका भी भाग्य बैठेगा, लेकिन जो खड़ा होगा उसका भाग्य भी उसके साथ चलेगा। हिंदुस्तान के नौजवानों को कहा है कि आप लोगों को रुकना नहीं है थकना नहीं है।निरंजन चलते रहना है स्वामी विवेकानंद के लिए बहुत ही क्रांतिकारी विचार थे उन्होंने कहा कि धर्म की घुट्टी पिलाने की बजाय फुटबॉल के मैदान में खेलते हुए देखना चाहिए।

जब विदेशों में भुखमरी और अशिक्षा दी तो देश में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम रोज गाते हैं सबके घर में भोजन हो सबको शिक्षा प्राप्त हो उसके बाद धर्म के बाद की जाए और मोक्छ की बात की जाए। जो देश सबसे पहले मोक्ष की बात दकरता है वह देश पतन की ओर बढ़ेगा। जिसे खुद पर विश्वास नहीं होता है वह नास्तिक होता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। यहां स्कूल डे भवन में संचालित हो रहा था। स्कूल भवन का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

https://www.khabar36.com/inauguration-of-the-work-of-preserving-day-bhavan-as-vivekananda-memorial/