Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दशहरा पर बरसेगी माँ दुर्गा की विशेष कृपा, राशि के अनुसार करें ये काम, होगा लाभ, ऐसे करें पूजा, जानें यहाँ

भोपाल। हिंदू धर्म में दशहरा (Dussehra) का खास महत्व होता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को पड़ रहा है। दशहरा के शुभ अवसर पर कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें राशि के अनुसार करने पर लाभ होता है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए इस साल दशहरा के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत शुभ होगा। भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर शत्रु पर आपकी विजय होती है और घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

वृषभ राशि

दशहरा के शुभ अवसर पर वृषभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को दशहरा के दिन मंगल की दशा सही रखने के लिए गुड को लाल कपड़े में बांधकर जमीन के नीचे रखना शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों द्वारा दशहरा के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं और गरीबी खत्म होती है।

सिंह राशि 

दशहरा के दिन सिंह राशि के लोगों के लिए गरीबों की मदद करना बहुत शुभ होगा। गरीबों को भोजन करवाएं और उनकी मदद करने की कोशिश करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को दशहरा के दिन भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए। भगवान राम को गुड़ और आटे से बने गुलगुले का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग दशहरा के अवसर पर हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन तुला राशि के लोगों द्वारा हनुमान जी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से परेशानियां दूर होती हैं। पूजा के दौरान बजरंगबली को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान देना बहुत शुभ होगा। इससे मां दुर्गा की कृपा आप पर बरसेगी और कष्टों का निवारण होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को दशहरा के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए। भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दशहरे के दिन भगवान श्री राम की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। 11 ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को दान दें।

कुम्भ राशि

दशहरा के दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। यह जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। सीजीवाल इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

The post दशहरा पर बरसेगी माँ दुर्गा की विशेष कृपा, राशि के अनुसार करें ये काम, होगा लाभ, ऐसे करें पूजा, जानें यहाँ appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/maa-durgas-special-grace-will-rain-on-dussehra-do-this-work/